भूमिका न केवल पढ़ाई में बल्कि NCC कैडेट के रूप में भी अनुशासन, नेतृत्व कौशल और देशभक्ति का भी प्रदर्शन किया। अपनी इसी कड़ी मेहनत और अनुशासन के दम पर भूमिका ने NDA की परीक्षा में सफलता हासिल की है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Bhoomika from Almora Cleared NDA Exam
अल्मोड़ा: उत्तराखंड की बेटियां आज विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मेहनत, लगन व प्रतिभा के दम पर सफलता के नए-नए आयामों को छू रही हैं, और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राज्य का नाम भी रोशन कर रही हैं। अल्मोड़ा जिले की भूमिका अधिकारी ने NDA की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिजनों सहित पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
Bhoomika from Almora Cleared NDA Exam
भूमिका अधिकारी अल्मोड़ा जिले के रानीखेत की मूल निवासी हैं. आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत की इस होनहार छात्रा भूमिका अधिकारी ने अपनी कड़ी मेहनत से राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) की परीक्षा में सफलता हासिल की है। भूमिका अधिकारी ने NDA की परीक्षा उत्तीर्ण कर ऑल इंडिया में 58 वीं रैंक हासिल की है। भूमिका न केवल पढ़ाई में होनहार छात्रा है बल्कि उसने एनसीसी कैडेट के रूप में उन्होंने अनुशासन, नेतृत्व कौशल और देशभक्ति का भी प्रदर्शन किया। अपनी इसी कड़ी मेहनत और अनुशासन के दम पर भूमिका ने NDA की परीक्षा में सफलता हासिल की है। भूमिका ने अपनी इस सफलता से अपने परिजनों सहित पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
लक्ष्य स्पष्ट हो तो सफलता अवश्य मिलती है
भूमिका अधिकारी के पिता गुमान सिंह अधिकारी कुमाऊँ रेजिमेंट सेंटर, रानीखेत में कुमाऊँ स्काउट्स यूनिट में नायब सूबेदार के पद पर कार्यरत हैं, वहीं भूमिका की माता विमला अधिकारी एक गृहिणी हैं। आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने कहा, “भूमिका ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत पूरी ईमानदारी से की जाए, तो सफलता अवश्य मिलती है। भूमिका के परिजन और गुरुजन उनकी इस उपलब्धि पर गौरवांवित महसूस कर रहे हैं।