करीब सुबह सात बजे ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर स्थित भल्ले गांव के समीप आते ही कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, और 300 मीटर नीचे अलकनंदा नदी में समा गई। इस हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत....
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: 5 people died and 1 woman injured after car fell into Alaknanda
टिहरी गढ़वाल: शनिवार को ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर एक कार नदी में गिर गया, इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं एक बुरी तरह घायल महिला को बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया गया है। वह बार-बार वहां अपने पिता से अपने बेटे आदित्य के बारे में पूछ रही है। लेकिन उसका बेटा आदित्य अपनी मौसी के परिवार के साथ इस हादसे का शिकार हो गया।
5 people died and 1 woman injured after car fell into Alaknanda
जानकारी के अनुसार बीते शनिवार सुबह एक कार में फरीदाबाद निवासी परिवार के चार लोग और रुड़की के दो लोग विवाह समारोह के लिए गौचर जा रहे थे। करीब सुबह सात बजे ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर स्थित भल्ले गांव के समीप आते ही कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, और 300 मीटर नीचे अलकनंदा नदी में समा गई। सूचना मिलते ही तहसीलदार, पुलिस टीम और SDRF की टीम उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। नदी में डूबी हुई कार में फंसी घायल महिला, अनिता देवी (45 वर्ष), पत्नी मदन सिंह नेगी को रेस्क्यू बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया गया।
कार को क्रेन की मदद से निकाला बाहर
नदी में फांसी कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया, जिसमें पांच लोगों के शव मिले। जिनमें घायल महिला का 16 वर्षीय बेटा आदित्य भी शामिल है, जो कि दुर्गा कॉलानी रूड़की का निवासी था। बाकी मृतकों की पहचान 44 वर्षीय सुनील गुंसाई, उनकी पत्नी 40 वर्षीय मीना गुसांई, उनके दो बेटे 14 वर्षीय धैर्य और 12 वर्षीय सुजल निवासी सैनिक कॉलोनी फरीदाबाद के नाम से हुई है।
घायल महिला का इलाज जारी
पुलिस और SDRF की टीम ने मृतकों को रेस्क्यू करके पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। दूसरी ओर, घायल महिला अनीता देवी का श्रीकोट अस्पताल में इलाज जारी है। अस्पताल के एमएस डॉ. अजय विक्रम सिंह ने बताया कि महिला का हाथ फ्रैक्चर हो गया है। उनका सीटी स्कैन और अन्य सभी आवश्यक जांचें कराई गई हैं। उन्हें हड्डी रोग विभाग में भर्ती किया गया है। लेकिन महिला बार-बार अपने पिता से अपने बेटे आदित्य की स्थिति के बारे में पूछ रही है, कि क्या मेरा बेटा ठीक है। लेकिन आदित्य अपनी मौसी के परिवार के साथ ही इस हादसे का शिकार हो गया है।