Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार से एक इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां किसी ने एक नवजात शिशु को रेलवे ट्रैक के निकट अकेले छोड़ दिया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास उस ओर गए तो एक नवजात को चादर से लपेटा हुआ था। मौके पर मौजूद लोगों ने इस मामले की सूचना दी।
जानकारी के अनुसार जनपद हरिद्वार के भीमगोड़ा में रेलवे ट्रैक के पास किसी ने नवजात शिशु को छोड़ा हुआ था। मासूम नवजात शिशु वहां बहुत जोर-जोर से रो रहा था। आसपास के लोगों ने जब बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो वे उस आवाज की दिशा में गए। वहां पहुंचकर सब लोग स्तब्ध हो गए, उन्होंने देखा कि रेलवे लाइन के पास चादर पर लपेटा हुआ एक नवजात शिशु बहुत जोर से रो रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने रेलवे ट्रेक के पास नवजात के होने की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल की तलाश शुरू की। पुलिस को बच्चे के पास में एक दूध की बोतल भी पड़ी हुई मिली। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने नवजात शिशु को स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल भेजा। अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी ने सुबह-सुबह ही बच्चे को रेल लाइन के निकट छोड़ा है। पुलिस टीम रेलवे ट्रेक के आसपास कैमरों को खंगाल रही है।