हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र के धनपुरा गांव में बड़ा धमाका हुआ। तेज धमाके की आवाज सुनकर पूरे गांव के लोग सहम गए। धमाके के बाद उस पूरे क्षेत्र में धुंए के गुब्बार नजर आ रहे थे।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: big explosion took place in Dhanpura village
हरिद्वार: पथरी थाना क्षेत्र में आज एक बड़े धमाके से पूरा गांव सहम गया, इस धमाके में दो लोग के बुरी तरह घायल हुए हैं। घायलों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम इस धमाके के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
big explosion took place in Dhanpura village
जानकारी के अनुसार सोमवार 14 अप्रैल यानि आज हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र के धनपुरा गांव में बड़ा धमाका हुआ। तेज धमाके की आवाज सुनकर पूरे गांव के लोग सहम गए। धमाके की आवाज सुनकर लोग भागते हुए घटना स्थल पर पहुंचे, वहां दो व्यक्ति घायल अवस्था में अचेत पड़े हुए थे। धमाके के बाद उस पूरे क्षेत्र में धुंए के गुब्बार नजर आ रहे थे। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने इस मामले की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दी।
ग्रामीणों से धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मौके पर जांच पड़ताल शुरू की। घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में पहुँचाया गया। पुलिस टीम द्वारा धमाके के कारणों की जांच की जा रही है।
थिनर के डिब्बे फोड़ते समय हुआ धमाका
पथरी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम द्वारा फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। इस हादसे में मुस्तफा कबाड़ी वाला और एक अन्य व्यक्ति दिलशाद घायल हुए हैं। दोनों घायलों का नजदीकी अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि मुस्तफा कबाड़ी को पड़ोसी ने थिनर के डिब्बे बेचे थे, जिनको फोड़ते समय अचानक धमाका हुआ है।
तीन दिन पहले भी हुआ था धमाका
आपको बता दें कि तीन दिन पहले ही हरिद्वार के थाना श्यामपुर के गाजीवाली में स्थित एक मकान में भी एक जोरदार धमाका हुआ था, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। इसके अलावा, पिरान कलियर क्षेत्र में एक कबाड़ी की दुकान में भी इसी प्रकार का धमाका हुआ, जिसमें कबाड़ी बुरी तरह से घायल हो गया था।