उत्तराखंड: गर्भवती महिला के साथ दुष्कर्म, हैवान ने बंधक बनाकर किया घिनौना कृत्य

आरोपी ने गर्भवती महिला के साथ मारपीट की और उसे बंधक बनाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़ित महिला को काफी गंभीर चोटें भी आईं हैं।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Pregnant woman raped: Pregnant woman raped in Haridwar
Image: Pregnant woman raped in Haridwar

हरिद्वार: मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में एक हैवान युवक ने एक गर्भवती महिला को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी छत से कूदकर फरार हो गया। पीड़िता के पति द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Pregnant woman raped in Haridwar

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला के पति ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 11 अप्रैल की रात उसकी गर्भवती पत्नी घर पर अकेली थी। इस दौरान एक युवक जबरन उनके घर में घुसा। आरोपी युवक ने घर में घुसकर उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब महिला ने आरोपी का विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और उसे बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपी ने उसकी गर्भवती पत्नी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़ित महिला को काफी गंभीर चोटें भी आईं हैं।

आरोपी छत से कूदकर हुआ फरार

इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी छत से कूदकर भाग गया। जब महिला का पति देर रात घर आया, तो पत्नी की स्थिति देखकर वो घबरा गया। उसने तुरंत पीड़ित पत्नी के हाथ-पैर खोले। इसके बाद पीड़िता ने अपने पति को पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद, पीड़िता के पति ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलने के कुछ देर बाद पुलिस टीम और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची, मौके पर पहुंचकर जांच टीमों ने मामले की जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने वहां से सैंपल एकत्र किए।

दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज

मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार ने जानकारी दी है पीड़ित महिला और उसके पति द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर विनीत (उर्फ बंदर) निवासी लिब्बरहेड़ी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है। वहीं पीड़ित महिला का मेडिकल टेस्ट भी कराया गया है। पीड़िता ने आरोपी विनित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।