रुद्रप्रयाग में सड़क पर खड़ी कार में संदिग्ध स्थिति में मिला शव, मचा हडकंप.. जांच में जुटी पुलिस

रुद्रप्रयाग जिले के नरकोटा के पास खड़ी इस DL 8 CAU 5661 नंबर की लाल रंग की कार से बहुत तेज बदबू आ रही थी। उसमें से एक व्यक्ति की लाश बरामद हुई है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Dead body found: Dead body found in suspicious condition in car
Image: Dead body found in suspicious condition in car

रुद्रप्रयाग: नरकोटा के पास रेलवे टनल के पास एक खड़ी गाड़ी में शव मिलने से इलाके में हडकंप मच गया। बताया जा रहा है कि ये गाड़ी पिछले चार दिन से वहीं पर खड़ी है और उस पर दिल्ली की नंबर प्लेट लगी है। पुलिस टीम द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।

Dead body found in suspicious condition in car

रेलवे प्रोजेक्ट के तहत कार्यदायी संस्था कंपनी के प्रतिनिधि ने पुलिस को सूचना दी कि नरकोटा सड़क पर खड़ी एक लाल रंग की कार में शव है। सूचना मिलते ही कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार को हिरासत में लिया। नरकोटा सड़क पर खड़ी इस DL 8 CAU 5661 नंबर की लाल रंग की कार से बहुत तेज बदबू आ रही थी। उसमें से एक व्यक्ति की लाश बरामद हुई है।

चार दिन से खड़ी थी गाड़ी

पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग, विकास पुण्डीर ने जानकारी दी कि पुलिस ने साक्ष्य एकत्र करने के लिए घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया है। इसके साथ ही, मौके पर पहुंची नजदीकी जनपद पौड़ी के श्रीनगर से फोरेंसिक टीम द्वारा वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक की जानकारी और अन्य आवश्यक विवरण इकट्ठा किए जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ये गाड़ी पिछले चार दिनों से इसी जगह पर खड़ी थी। आज सुबह इस गाड़ी से बहुत गंदी बदबू आ रही थी। जिसके बाद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत कार्यदायी संस्था कंपनी के प्रतिनिधि ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम इस मामले की जांच कर रही हैं।

चमोली में भी मिला जला हुआ शव

गौरतलब हो कि पिछले दिनों में चमोली जिले के ज्योतिर्मठ में तपोवन के निकट नीती-मलारी बॉर्डर रोड पर एक जली हुई कार में एक महिला का कंकाल मिला था। उस मामले में अब तक पुलिस की जांच जारी है। पुलिस की जांच के अनुसार,दो भाई-बहन कुछ महीनों से यहां किराए के कमरे पर रह रहे थे। दोनों ओडिशा के रायगढ़ के निवासी थे, जिन्होंने विभिन्न स्थानों पर व्यवसाय किया, लेकिन उन्हें भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, उन्होंने कई लोगों से पैसे उधार लिए थे। पुलिस इस मामले को आर्थिक संकट से जोड़कर आत्महत्या के पहलू की जांच कर रही है।