हेलीकॉप्टर में करीब पायलट सहित 7 लोग सवार थे, जिनमें से 6 की मौत हो गई और 1 व्यक्ति बुरी तरह घायल है।
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Helicopter Crash in Gangnani Uttarkashi
उत्तरकाशी: गंगनानी क्षेत्र में आज सुबह एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पहुंची। इस हादसे में पायलट सहित 6 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है।
Helicopter Crash in Gangnani Uttarkashi
जानकारी के अनुसार गुरुवार को यानि आज सुबह उत्तरकाशी जिले के गंगनानी से आगे नाग मंदिर के निकट भागीरथी नदी के पास एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यात्रियों से भरे इस हेलीकॉप्टर ने आज सुबह सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल के लिए उड़ान भरी थी। ये हेलीकॉप्टर एक प्राइवेट कंपनी एरो ट्रिंक था। जो कि आज सुबह यात्रियों को पर्यटक स्थलों की ओर ले जा रहा था। सूचना मिलते ही इस स्थान पर पुलिस, सेना, आपदा प्रबंधन QRT, 108 एंबुलेंस, तहसीलदार भटवाड़ी, BDO भटवाड़ी और राजस्व टीम को भेजा गया है।
पायलट सहित छह लोगों की मौत
जानकारी के अनुसार आपदा प्रबंधन की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। हेलीकॉप्टर में पायलट सहित सात लोग सवार थे। इस हादसे में पायलट सहित छह लोगों की दर्दनाक मौत हुई है, और 1 व्यक्ति (मस्तू भास्कर, उम्र 51 वर्ष,) बुरी तरह घायल हैं।
मृतकों की सूची
पायलट रॉबिन सिंह, उम्र 60 वर्ष, निवासी गुजरात
काला सोनी, उम्र 61 वर्ष, निवासी मुंबई,
विजया रेड्डी, उम्र 57 वर्ष, निवासी मुंबई
रुचि अग्रवाल, उम्र 56 वर्ष, निवासी मुंबई
राधा अग्रवाल, उम्र 79 वर्ष, निवासी उत्तरप्रदेश
वेदवती कुमारी, उम्र 48 वर्ष, निवासी आंध्र प्रदेश।