उत्तराखंड: 4 साल की मासूम का दुष्कर्म और हत्या, दरिंदा कहीं भी दिखे.. पुलिस को इन नंबर पर सूचित करें

पुलिस के अनुसार आरोपी सूरज गंजा है और वो अक्सर विग लगाए रहता है। वो अक्सर अपना हुलिया बदलता रहता है ताकि कोई उसे पहचान न सके।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
4 year old girl murdered: 4 year old girl kidnapped and murdered
Image: 4 year old girl kidnapped and murdered

हरिद्वार: जनपद हरिद्वार में 13 मई को लापता हुई चार साल की मासूम की हत्या कर दी गई है। बच्ची का शव हरकी पैड़ी के समीप रेलवे टनल में मिला है। पुलिस जांच के दौरान इस मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति सूरज का नाम सामने आया है। संदिग्ध आरोपी सूरज फरार है, पुलिस टीम उसकी तलाश कर रही है।

4 year old girl kidnapped and murdered

जानकारी के अनुसार, बीते गुरुवार 15 मई को रोड़ी बेल वाला क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस चौकी में सूचना दी थी। उसने बताया कि वो उसी क्षेत्र में एक झुग्गी बस्ती में रहता और बीते 13 मई से उसकी चार साल की बेटी लापता है। पुलिस ने बच्ची की खोज शुरू की लेकिन बच्ची नहीं मिल पाई। अगले दिन यानि शुक्रवार सुबह पिता खुद अपनी बच्ची का शव लेकर पुलिस के पास पहुंचा।

मनसा देवी मंदिर के टनल के पास मिला शव

मृतक बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि जब वो अपनी बेटी की खोज में मनसा देवी मंदिर के टनल में पहुंचा, तो वहां एक कोने में उसकी बेटी का शव मिला। प्रारंभिक जांच में गला घोंटकर हत्या की संभावना जताई जा रही है। मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की आशंका भी व्यक्त की जा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ स्पष्ट किया जाएगा। इस बीच, शक के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाश की गई।

पहचान छुपाने के लिए विग लगाता है दरिंदा

पुलिस के अनुसार, इस मामले में सूरज नाम के एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की गई है, जो अभी फरार है। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध सूरज गंजा है और वो अक्सर विग लगाए रहता है। वो अक्सर अपना हुलिया बदलता रहता है ताकि कोई उसे पहचान न सके। पुलिस की कई टीमें संदिग्ध की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं। वहीं मृतक बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की पुष्टि की जाएगी।

कोई जानकारी मिले तो इन नंबरों पर करें सूचित

पुलिस ने जनता से अनुरोध किया है कि यदि किसी को भी संदिग्ध सूरज के बारे में कोई जानकारी मिले, तो वे (प्रभारी कोतवाली नगर हरिद्वार - 9411112827, कंट्रोल रूम हरिद्वार - 9411112973, विवेचक - 9410707878) इन मोबाइल नंबरों पर तुरंत सूचित करें और एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाएं। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।