उत्तराखंड: ATM में सेंधमारी का कर रहे थे प्रयास, हरियाणा के दो बदमाश गिरफ्तार

शक होने पर पुलिसकर्मियों ने शटर को बाहर से बंद कर दिया और थाने से अतिरिक्त पुलिस फोर्स को मौके पर बुला लिया। उसके बाद पुलिस ने शटर को खोला और गैस कटर से एटीएम मशीन काट रहे दो बदमाशों को दबोच लिया।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Robbery at ATM machine: Two miscreants arrested for breaking into ATM
Image: Two miscreants arrested for breaking into ATM

हरिद्वार: एटीएम में सेंधमारी का प्रयास कर रहे दो बदमाशों को कनखल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

Two miscreants arrested for breaking into ATM

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि सोमवार रात्रि लगभग ढाई बजे कनखल थाना प्रभारी चंद्रमोहन सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मी गश्त करते हुए देशरक्षक से दादूबाग की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान पीएनबी की जगजीतपुर ब्रांच के सामने एक आई-20 कार खड़ी दिखाई दी। पुलिस को देखकर वहां खड़ा एक युवक भाग खड़ा हुआ। एटीएम का शटर बाहर से बंद था और अंदर से आवाजें आ रही थीं। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने शटर को बाहर से बंद कर दिया और थाने से अतिरिक्त पुलिस फोर्स को मौके पर बुला लिया। उसके बाद पुलिस ने शटर को खोला और गैस कटर से एटीएम मशीन काट रहे दो बदमाशों को दबोच लिया।

हरियाणा के हैं दोनों अपराधी

आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम कार्तिक राणा निवासी विकासनगर सेक्टर-29 पानीपत हरियाणा और धीरज निवासी राजीव कॉलोनी हासी रोड करनाल हरियाणा बताया। गिरफ्तार किए गए बदमाशों के कब्जे से गैस सिलेंडर, कटर, पैट्रोमैक्स, छोटा कटर, स्प्रे, लोहे की रॉड आदि उपकरण व आई-20 कार तथा फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद हुई है। दोनों बदमाश हरियाणा के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार एटीएम में 25 लाख रूपए मौजूद थे।

फरार बदमाश की तलाश जारी

SSP प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि बताया कि आरोपी नशे के आदी हैं और एटीएम लूटने के इरादे से हरियाणा से हरिद्वार आए थे। आरोपियों ने एटीएम काटने का तरीका यू ट्यूब से सीखा। वारदात को अंजाम देने से दो-तीन दिन पहले रैकी की, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। फरार हुए बदमाश की भी तलाश की जा रही है।