Uttarakhand News: सात बार हुए फेल, आठवें प्रयास में पाई सफलता.. सेना में अफसर बनेंगे चंपावत के मेहुल

चंपावत जिले के मेहुल खर्कवाल ने भारतीय सेना की CDS परीक्षा पास कर ऑल इंडिया में 211 वीं रैंक प्राप्त की है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Mehul Kharkwal: Mehul Kharkwal Cleared CDS exam
Image: Mehul Kharkwal Cleared CDS exam

चम्पावत: मेहुल खर्कवाल ने विषम परिस्थितियों के बावजूद अपनी मेहनत और लगन के दम पर परिस्थितियों को पीछे छोड़ते हुए एक नई मिसाल खड़ी की है। उनकी इस सफलता से पूरे उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है।

Mehul Kharkwal Cleared CDS exam

चंपावत जिले के मेहुल खर्कवाल ने भारतीय सेना की CDS परीक्षा पास कर ऑल इंडिया में 211 वीं रैंक प्राप्त की है। मेहुल खर्कवाल के लिए यह सफर आसान नहीं रहा। मेहुल ने सात बार लगातार असफल होने के बाद आठवें प्रयास में CDS परीक्षा में सफलता की है। उनकी यह सफलता उनकी निरंतरता, धैर्य और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है।

भारतीय सेना में बनेंगे ऑफिसर

मेहुल खर्कवाल ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 211वीं रैंक हासिल की है। CDS परीक्षा उतीर्ण करने के बाद अब वे ओटीए (ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी), चेन्नई से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, जिसके बाद वे सेना में अधिकारी के पद पर नियुक्त होंगे। मेहुल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ऑकलैंड पब्लिक स्कूल, लोहाघाट से प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने लखनऊ पब्लिक स्कूल से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की, उसके बाद नोएडा से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है।

परिजनों का बढ़ाया मान

मेहुल खर्कवाल चंपावत जनपद के लोहाघाट के मूल निवासी हैं। मेहुल के पिता गणेश दत्त खर्कवाल लोहाघाट में एक व्यापारी हैं, वहीं उनकी माता सुधा खर्कवाल गृहिणी हैं। गणेश दत्त खर्कवाल बताते हैं कि उनका बेटा बचपन से ही होनहार और अनुशासित रहा है। मेहुल खर्कवाल की इस सफलता से उसके पूरे परिजनों में खुशी की लहर है। मेहुल ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और परिजनों को दिया है।