श्रुति असवाल ने UPSC द्वारा आयोजित सीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद नौसेना के प्रशिक्षण केंद्र केरल में दाखिला लिया। कठिन प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उनकी नियुक्ति भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुई है...
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Shruti Aswal became Lieutenant in Indian Navy
बागेश्वर: उत्तराखंड की बेटियां आए दिन हर क्षेत्र में कड़ी मेहनत से अपनी सफलता का परचम लहरा रहे हैं। इसी कड़ी में अब बागेश्वर की श्रुति असवाल ने भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बनकर अपने परिजनों सहित पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
Shruti Aswal became Lieutenant in Indian Navy
बागेश्वर जिले की श्रुति असवाल ने अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त किया है। प्रियंका राणा ने भी इसी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है। प्रियंका की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार का बल्कि पूरे क्षेत्र का मान भी बढ़ाया है। बीते शनिवार 31 मई को केरल में आयोजित पासिंग आउट परेड में श्रुति को यह सम्मान मिला है। इस गौरवमयी क्षण में वहां उपस्थित उनके माता-पिता ने उनकी वर्दी पर स्टार लगाए।
कठिन प्रशिक्षण के बाद मिली नियुक्ति
श्रुति असवाल ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई केरल से पूरी की, और बेंगलुरु से बीटेक की डिग्री हासिल की। उसके बाद उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर नौसेना के प्रशिक्षण केंद्र केरल में दाखिला लिया। कठिन प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अब श्रुति असवाल की नियुक्ति भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुई है।
पिता भी दे चुके हैं नेवी में सेवा
श्रुति असवाल बागेश्वर जिले के मजियाखेत सैंज गांव की मूल निवासी हैं। श्रुति के पिता किशोर असवाल भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त हैं, उनकी माता अनीता असवाल एक गृहिणी हैं। परिजनों का कहना है कि श्रुति असवाल का बचपन से ही वर्दी पहनकर देश की सेवा करने सपना था, वो बचपन से ही मेधावी रही हैं। उन्होंने इस उपलब्धी के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत की है।