दोनों बहनें जीवन यापन के लिए लोगों के घरों में सफाई का काम करती हैं। पीड़िता ने बताया कि उनके पड़ोसी युवक ने पिछले एक साल से उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे वो गर्भवती हो गई....
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Brutality of muslim youth with an orphan minor
देहरादून: राजधानी देहरादून में एक अनाथ 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का मामला सामने आया है। आरोपी ने चार महीने की गर्भवती नाबालिग को गर्भपात की दवाई खिलाई, जिससे उसकी तबियत बुरी तरह बिगड़ गई।
Brutality of muslim youth with an orphan minor
जानकारी के अनुसार, बीते सोमवार 9 जून को देर रात एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को दून अस्पताल में बेहद गंभीर स्थिति में भर्ती किया गया था। नाबालिग बच्ची का चार महीने का बिना डॉक्टर की सलाह के गर्भपात किया गया था। अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पुलिस टीम और बाल आयोग टीम ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता से बातचीत की और पूरे मामले की जानकारी ली।
कोरोना काल में हुए थी मां की मौत
बाल आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना के पूछने पर 14 वर्षीय पीड़ित बच्ची ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान उनकी मां की मृत्यु के बाद, वो और उसकी 19 वर्षीय बहन पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र में अकेले रह रही हैं। उनके पिता भी उनके साथ नहीं रहते हैं, इसलिए दोनों बहनें जीवन यापन के लिए लोगों के घरों में सफाई का काम करती हैं। पीड़िता ने बताया कि उनके पड़ोसी युवक ने पिछले एक साल से उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे वो गर्भवती हो गई।
नाबालिग बच्ची को खिलाई गर्भपात की दवाई
पीड़ित नाबालिग लड़की लगभग चार महीने की गर्भवती थी। जिस कारण आरोपी ने पीड़िता को गर्भपात की दवाई दी। गर्भपात की दवा खाने से जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे 108 सेवा की मदद से दून अस्पताल लाया गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दूसरे समुदाय के आरोपी युवक की गिरफ्तारी को लेकर आईएसबीटी चौकी पर हंगामा किया। पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।