Uttarakhand News: असम से दिल्ली परीक्षा देने आई थी रोस्मिता होजाई, उत्तराखंड में 5 दिन बाद मिला शव

परीक्षा के बाद शाम को मृतका ने अपनी मां को कॉल कर बताया कि वह ट्रेन से वापस लौट रही है। लेकिन उसकी मां को रोस्मिता की आवाज में डर और असहजता महसूस हुई। ऐसे लग रहा था कि जैसे कोई उससे ये जबरदस्ती बुलवा रहा हो....
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Rosmita Hojai: Rosmita Hojai dead body found in Uttarakhand
Image: Rosmita Hojai dead body found in Uttarakhand

हरिद्वार: असम राज्य के दीमा हसाओ जिले की निवासी 25 वर्षीय रोस्मिता होजाई दिल्ली से लापता होने के पांच दिन बाद उत्तराखंड में मृत पाई गईं। रोस्मिता होजाई दिल्ली में RRB (रेलवे भर्ती बोर्ड) परीक्षा देने के लिए आई थी।

Rosmita Hojai's dead body found in Uttarakhand

बीते 5 जून को असम राज्य के जनपद दीमा हसाओ के सोन्टिला होजाई की निवासी रोस्मिता होजाई RRB (रेलवे भर्ती बोर्ड) परीक्षा देने के लिए दिल्ली आई थी। जिसके बाद युवती लापता हो गई। TOI की रिपोर्ट के अनुसार, 5 जून को दिल्ली में आरआरबी की परीक्षा देने के बाद रोस्मिता होजाई 6 जून को अपने दो पुरुष मित्रों, पूर्व सहपाठी हरियाणा के हेमंत शर्मा और एक अन्य मित्र के साथ ऋषिकेश पहुंची थी। तीनों ने शिवपुरी में कैंपिंग ट्रिप की योजना बनाई थी।

पांच दिन बाद मिला शव

लेकिन उसी दिन शाम को दोनों पुरुष मित्रों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनकी दोस्त रोस्मिता शिविर स्थल के पास नदी में डूब गई है। जिसके बाद पुलिस ने नदी में तलाश के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के गोताखोरों को तैनात किया था, पांच दिन लगातार तलाश के बाद बीते मंगलवार को युवती का शव बरामद किया गया। मुनि की रेती थाने के एसएचओ प्रदीप चौहान ने बताया कि फिलहाल इस मामले में आत्महत्या की संभावना पर भी विचार किया जा रहा है। हालाकिं अब तक मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस टीम फिलहाल इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई

असम के दीमा हसाओ जिले के मुख्य कार्यकारी सदस्य (CEM) देबोलाल गोरलोसा ने मंगलवार को फेसबुक पोस्ट के जरिए कहा कि, मैं भारी मन से यह बताना चाहता हूं कि रोस्मिता होजाई 5 जून 2025 को दिल्ली में लापता थी और अब उत्तराखंड में मृत पाई गई है। उन्होंने मृतका के परिवार के प्रति संवेदनाएं एवं प्रार्थनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा, मैं उत्तराखंड पुलिस कर्मियों को भी धन्यवाद देता हूं, जिनके अथक प्रयासों से सच्चाई सामने आई। उन्होंने कहा, मैं संबंधित अधिकारियों से इस घटना में शामिल दो व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं।

परिक्षा देने के बाद माँ से हुई थी बात

मृतका रोस्मिता के परिजनों ने बताया कि 4 जून को उनकी बेटी RRB परीक्षा के लिए दिल्ली रवाना हुई थी। परीक्षा के बाद, 5 जून की शाम को उसने अपनी मां को कॉल कर बताया कि वह ट्रेन से वापस लौट रही है। लेकिन उसकी मां को रोस्मिता की आवाज में डर और असहजता महसूस हुई। ऐसे लग रहा था कि जैसे कोई उससे ये जबरदस्ती बुलवा रहा हो। उसके बाद से परिवार का रोस्मिता से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। परिजनों का कहना है कि रोस्मिता एक होनहार स्टूडेंट रही है, उसने हरियाणा से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी और फिलहाल गुवाहाटी में APSC (असम लोक सेवा आयोग) की कोचिंग कर रही थी, वो अपने करियर को लेकर बेहद गंभीर थीं। बेटी की मौत की खबर सुनने के बाद परिजनों का बुरा हाल है।