Uttarakhand News: रुद्रप्रयाग के सीएमएस डॉ. मनोज बडोनी का निधन, आवास पर अचेत अवस्था में पाए गए

बीते मंगलवार को अस्पताल का कर्मचारी जब डॉ. मनोज बडोनी के आवास पर पहुंचा तो वे अपने बिस्तर में अचेत अवस्था में पड़े थे.....
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Dr. Manoj Badoni: CMS of Rudraprayag Dr Manoj Badoni passed away
Image: CMS of Rudraprayag Dr Manoj Badoni passed away

रुद्रप्रयाग: जनपद रुद्रप्रयाग के जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज बडोनी का अचानक निधन हो गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है। उनकी मौत से पूरे जिला अस्पताल में शौक की लहर छा गई है।

CMS of Rudraprayag Dr Manoj Badoni passed away

जानकारी के अनुसार, बीते मंगलवार को देर शाम करीब 8:15 बजे अस्पताल से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज बडोनी को फोन किया गया तो कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद जिला चिकित्सालय से एक कर्मचारी को उनके आवास पर भेजा गया। अस्पताल का कर्मचारी जब डॉ. मनोज बडोनी के आवास पर पहुंचा तो वे अपने बिस्तर में अचेत अवस्था में पड़े थे। कर्मचारी ने तुरंत इस घटना की जानकारी अस्पताल के अन्य स्टाफ को दी। सूचना मिलते ही अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी डॉ. बडोनी के आवास पर पहुंचे। लेकिन तब तक डॉ. मनोज बडोनी की मौत हो चुकी थी।

30 जून को होना था सेवानिवृत

जानकारी के अनुसार आगामी 30 जून 2025 को डॉ. मनोज बडोनी सेवानिवृत्त होने वाले थे। वे पिछले एक साल से रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में सीएमएस की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। काफी समय से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। बताया जा रहा है कि उनके स्वास्थ्य में कुछ सुधार भी हो रहा था और वे अपना आवास से ही अस्पताल के कुछ काम भी निपटा रहे थे। लेकिन बीते मंगलवार को डॉ. मनोज बडोनी की मौत से पूरे जिला अस्पताल में शौक की लहर छा गई है।

जिला चिकित्सालय में आज ओपीडी सेवाएं बंद

प्राथमिक जांच के अनुसार, डॉ. मनोज बडोनी की मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई डॉ. मनोज बडोनी के शव का पोस्टमार्टम के भेजा गया है। डॉ. मनोज बडोनी की मौत की खबर सुनते ही जिलाधिकारी डा. सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे, सीएमओ डा. राम प्रकाश भी उनके आवास पर पहुंचे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राम प्रकाश ने जानकरी देते हुए बताया कि घटना के बारे में डॉ. मनोज बडोनी के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मृतक डॉ. मनोज बडोनी के परिजन देहरादून से रुद्रप्रयाग पहुँच चुके हैं। आज बुधवार को सुबह से जिला चिकित्सालय में ओपीडी सेवाएं बंद हैं, और अब गुरूवार को ही ओपीडी सेवाएं संचालित होंगी।