उत्तराखंड: गांव लो-वोल्टेज से परेशान, कुछ लोग बिजली चोरी कर चला रहे AC.. 27 घरों पर कार्रवाई

गांव के लोगों की शिकायतों पर, ऊर्जा निगम की टीम देहरादून से मन्ना खेड़ी और लहबोली गांव पहुंची। विजिलेंस टीम ने दोनों गांवों में पहुंचकर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
electricity theft: electricity theft caught in haridwar
Image: electricity theft caught in haridwar

हरिद्वार: विजिलेंस टीम ने मंगलौर कोतवाली क्षेत्र दो गांवों में 27 घरों को चोरी की बिजली से एयर कंडीशनर का आनंद लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। इनके कारण गांव के अन्य निवासियों को लो वोल्टेज और गर्मी में पंखे बेअसर होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने इन घरों में छापा मारा।

electricity theft caught in haridwar

गांव के अन्य लोगों की शिकायतों के आधार पर, बीते सोमवार को ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम देहरादून से मन्ना खेड़ी और लहबोली गांव पहुंची। विजिलेंस टीम ने दोनों गांवों में पहुंचकर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान विजिलेंस टीम ने देखा कि कुछ घरों में सीधे विद्युत पोल पर कंटिया डालकर एयर कंडीशनर (एसी) चलाए जा रहे थे।

चोरी की बिजली से चला रहे AC

विजिलेंस टीम ने लहबोली गांव के 14 परिवारों को बिजली चोरी कर एयर कंडीशनर का मजा लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। वहीं मन्ना खेड़ी गांव में 13 परिवारों को चोरी की बिजली से एयर कंडीशनर का प्रयोग करते हुए पकड़ा। इन घरों के लोग सीधे बिजली के खंबों पर कंटिया डालकर एसी चला रहे थे। विजिलेंस टीम को देख बिजली चोरी कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लोग आनन फानन में अपने घरों के केबल को बिजली के खम्बों से हटाने लगे। ऊर्जा निगम की टीम ने बिजली चोरी करने वाले सभी ग्रामीणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए, उनके घरों के केबल और बिजली के मीटर कब्जे में ले लिए हैं।

दो गाँव में लो वोल्टेज की शिकायत

ऊर्जा निगम मंगलौर के एसडीओ अनुभव सैनी ने बताया कि गांव में बिजली चोरी कर एसी चलाने वालों के कारण उन उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही थी, जो लोग लगातार बिजली बिल का भुगतान करते आ रहे हैं। बिजली चोरी होने के कारण गांव के अन्य घरों में लो वोल्टेज की समस्या उत्त्पन्न हो रही थी, इस भीषण गर्मी में वे लोग लो वोल्टेज के कारण पंखे भी नहीं चला पा रहे थे। बिजली चोरी से परेशान होकर अन्य ग्रामीण बार-बार बिजली चोरों की शिकायत ऊर्जा निगम के पास कर रहे थे।

होगी सख्त कार्रवाई

अब उर्जा निगम की टीम ने बिजली चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है, इसके अलावा उर्जा निगम की टीम द्वारा रोजाना क्षेत्र में रात्रि और दिन में चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। गांव में छापेमारी के दौरान विजिलेंस टीम में ऊर्जा निगम मंगलौर के एई धनंजय सिंह, विकास कुमार, राबिन मनोहरिया, अनिल सिंह, अवर अभियंता सौरभ भाटी, विकास कुमार, अनीता काला, सपना आदि मौजूद थे।