Uttarakhand: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, निर्वाचन आयोग सचिव ने बताया फर्जी

पंचायत चुनाव की तिथियों से संबंधित एक पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल पत्र में पंचायत चुनाव का पूरा कार्यक्रम जारी किया गया था।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Letter Viral on Social Media: Panchayat election letter goes viral on social media
Image: Panchayat election letter goes viral on social media

देहरादून: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए गुरुवार दोपहर तक जिलों से आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी नहीं की गई थी, वहीं आज सोशल मीडिया पर चुनाव का पूरा कार्यक्रम प्रसारित हो गया। चुनाव से जुड़ा एक पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

Panchayat election letter goes viral on social media

उत्तराखंड में वर्तमान में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियों का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। इस संदर्भ में, 31 जुलाई तक हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य 12 जिलों में पंचायत चुनाव होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इसी बीच, आज पंचायत चुनाव की तिथियों से संबंधित एक पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल पत्र में बाकायदा पंचायत चुनाव का पूरा कार्यक्रम जारी किया गया था। जिससे लोगों के बीच गलतफहमी की स्थिति पैदा हो गई थी।

  • पंचायत चुनाव संबंधित वायरल पत्र

    Panchayat election letter goes viral on social media
    Pic: 1/ 2
    Image: Panchayat election letter goes viral on social media

    आज शुक्रवार, 13 जून को पंचायत चुनाव की तिथियों से संबंधित पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे पत्र के अनुसार, 23 जून को पंचायत चुनाव से संबंधित अधिसूचना शासन द्वारा जारी की जाएगी। इसके साथ ही, 25 जून को राज्य निर्वाचन आयोग और 26 जून को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अधिसूचना जारी करने का उल्लेख किया गया है। इस पत्र के वायरल होने के तत्काल बाद राज्य निर्वाचन आयोग की प्रभारी संयुक्त सचिव कमलेश मेहता ने इसे भ्रामक और तथ्यों से परे बताया है।

  • निर्वाचन आयोग सचिव ने बताया फर्जी

    Panchayat election letter goes viral on social media
    Pic: 2/ 2
    Image: Panchayat election letter goes viral on social media

    राज्य निर्वाचन आयोग की प्रभारी संयुक्त सचिव कमलेश मेहता ने यह स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पंचायत चुनाव की तिथियों से संबंधित पत्र पूरी तरह से फर्जी है। अभी कोई भी कार्यक्रम पंचायती राज विभाग की ओर से तय नहीं किया गया है। यही नहीं, राज्य निर्वाचन आयोग ने पत्र जारी कर वायरल पत्र को फर्जी बताया है।