Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ घाटी के गौरीकुंड क्षेत्र में आज सुबह एक भीषण हादसा हुआ है। यहां सुबह 5 बजे खराब मौसम के कारण एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार आज रविवार 15 जून की सुबह करीब 5।20 बजे रुद्रप्रयाग जिले के केदारनाथ घाटी में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। बताया जा रहा है की हादसे का शिकार हुआ हेलिकॉप्टर आर्यन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का है। ये हेलीकॉप्टर आज सुबह यात्रियों को लेकर केदारनाथ की ओर जा रहा है था।