उत्तराखंड: अन्य युवक के साथ संबंध में थी युवती, पूर्व प्रेमी ने दिनदहाड़े कर दी हत्या

हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में एक युवक ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से अपनी प्रेमिका का गला रेंतकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Hansika Murder Case: EX Boyfriend killed his girlfriend in Haridwar
Image: EX Boyfriend killed his girlfriend in Haridwar

हरिद्वार: जनपद हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र से एक दिलदहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक प्रेमी ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर प्रेमिका का गला रेत कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी है।

EX Boyfriend killed his girlfriend in Haridwar

जानकारी के अनुसार हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में एक युवक ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से अपनी प्रेमिका का गला रेंतकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही सिडकुल थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा की गई प्राथमिक जांच के अनुसार हत्यारा युवक और युवती बीते चार सालों से रिलेशनशिप में थे, लेकिन बीते कुछ समय से दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। झगड़े के कारण दोनों में बातचीत भी बंद हो गई थी, जिस कारण युवक गुस्से में था।

चाकू से रेंत दिया युवती का गला

यह भी बताया जा रहा है कि मृतक युवती काफी समय से हत्यारोपी युवक से बात नहीं रही थी। जिसका कारण यह था कि उसका किसी अन्य युवक के साथ संबंध बन गया था। इस कारण प्रेमी ने गुस्से में आकर चाकू से युवती का गला रेत दिया, जिससे युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस जांच के अनुसार मृतक युवती का नाम हंसिका था और वो उत्तरप्रदेश के के बिजनौर की मूल निवासी थी। हंसिका बीते कुछ समय से हरिद्वार के नवोदय नगर में रह रही थी। पुलिस टीम ने हंसिका की हत्या करने वाले आरोपी प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को कस्टडी में लेक फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।