कोट क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए कुल 6 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। तय किया गया कि लॉटरी के माध्यम से जिसका भी नाम आएगा, वही सर्वसम्मति से सदस्य क्षेत्र पंचायत पद के लिए रहेगा..
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Election of area Panchayat member through lottery in Chamba Tehri
टिहरी गढ़वाल: विकासखंड चंबा में एक नई पहल सामने आई है, जो संभवत: इससे पहले शायद ही कहीं सुनी गई हो। सर्वसम्मति से बिना चुनाव किसी प्रत्याशी के चयन की खबरें तो सामने आती रही हैं, लेकिन इस बार क्षेत्र पंचायत सदस्य का चयन लॉटरी के माध्यम से हुआ और सुखद बात यह रही कि सभी ने इसका समर्थन किया।
Election of area Panchayat member through lottery in Chamba Tehri
नकोट क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर छह प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। नामांकन दाखिल करने के बाद सभी 6 प्रत्याशियों ने आप में विचार-विमर्श किया और एकता व क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्धता दिखाते हुए लॉटरी के माध्यम से सरोज मखलोगा का नाम निर्विरोध निर्वाचन के लिए तय किया। नकोट क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए कुल 6 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। प्रत्याशी दिनेशचंद्र भट्ट व मानवेंद्र सिंह बिष्ट निर्विरोध निर्वाचन के लिए प्रयासरत रहे। तय किया गया कि लॉटरी के माध्यम से जिसका भी नाम आएगा, वही सर्वसम्मति से सदस्य क्षेत्र पंचायत पद के लिए रहेगा। लॉटरी में सरोज मखलोगा का नाम तय किया गया तो अन्य सभी उम्मीदवारों ने निर्विरोध निर्वाचन के लिए शपथपत्र व नाम वापसी आवेदन पत्र पर हस्ताक्षर कर सरोज मखलोगा को दे दिया। अब सरोज मखलोगा का निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है।
क्षेत्रीय नेताओं, विधायक ने जताई ख़ुशी
निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया अपनाने व क्षेत्र के विकास के लिए एकजुटता पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, पूर्व मंत्री दिनेश धनै, फकोट ब्लॉक निवर्तमान प्रमुख राजेंद्र सिंह भंडारी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सामुदायिक सौहार्द व सहयोग की एक उत्कृष्ट मिसाल है। यह पहल भविष्य के लिए सुखद संकेत भी है।