उत्तराखंड: नामांकन निरस्त होने पर भड़की पूर्व प्रधान, समर्थकों संग किया चक्काजाम.. मचा हंगामा

पर्चा निरस्त होने की जानकारी मिलते ही प्रभाती बसु भड़क उठीं और अपने समर्थकों के साथ सिडकुल मार्ग पर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Panchayat election nomination: village head got angry when nomination cancelled
Image: village head got angry when nomination cancelled

उधमसिंह नगर: सितारगंज क्षेत्र की ग्रामसभा अरविंदनगर से प्रधान पद की प्रत्याशी व पूर्व ग्राम प्रधान प्रभाती बसु का नामांकन बुधवार को रिटर्निंग अधिकारी ने निरस्त कर दिया, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई।

village head got angry when nomination cancelled

जानकारी के अनुसार सितारगंज की ग्रामसभा अरविंदनगर से प्रधान पद की प्रत्याशी और पूर्व ग्राम प्रधान प्रभाती बसु के खिलाफ दाखिल आपत्ति की सुनवाई के लिए उन्हें आज बुधवार को बुलाया गया था. लेकिन वह निर्धारित समय पर नहीं पहुंचीं। इस पर रिटर्निंग अधिकारी ने नियमानुसार उनका पर्चा खारिज कर दिया। पर्चा निरस्त होने की जानकारी मिलते ही प्रभाती बसु भड़क उठीं और अपने समर्थकों के साथ सिडकुल मार्ग पर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया।

पुलिस ने सख्ती से प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाया

इससे औद्योगिक क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलते ही सिडकुल चौकी प्रभारी दीपक कौशिक मौके पर पहुंचे और समझाने की कोशिश की, लेकिन हंगामा बढ़ता देख एसएसआई विक्रम सिंह धामी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और सख्ती दिखाते हुए प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाया। पुलिस ने जाम कर रहे कई लोगों को हिरासत में लिया और करीब 15 मिनट बाद मार्ग को सुचारु कराया गया। घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है और समर्थकों के बीच रोष का माहौल देखा जा रहा है।