उत्तराखंड: उधार के एक लाख रूपयों के लिए किया महिला का कत्ल, हत्यारे ने कबूल किया जुर्म

जसवीर शेयर मार्केट का कार्य करता था। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल लिया। उसने कहा कि हत्या का मकसद उधार दिए एक लाख रुपये था, पैसे नहीं मिलने पर उसने सरोज हत्याकांड अंजाम दे डाला..
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Saroj Murder Case: Saroj was murdered for a loan of one lakh rupees
Image: Saroj was murdered for a loan of one lakh rupees

हरिद्वार: लक्सर कोतवाली क्षेत्र को दहशत में डाल देने वाले सरोज हत्याकांड का आखिरकार पुलिस ने खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल लिया। उसने कहा कि हत्या का मकसद उधार दिए एक लाख रुपये था।

Saroj was murdered for a loan of one lakh rupees

दरअसल, पांच जुलाई को लक्सर नगरपालिका के संतनगर में सरोज पत्नी स्व. रामपाल निवासी नई बस्ती शिवपुरी कोतवाली लक्सर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में संतनगर बाग में ट्यूबवैल के पास मिला था। पुलिस जांच में पता चला कि हत्या का मकसद उधार दिए एक लाख रुपये था। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, फोरेंसिक रिपोर्ट और मुखबिर तंत्र आदि का सहारा लेकर आरोपी जसवीर को गिरफ्तार कर लिया।

चिट्ठियां से आत्महत्या दर्शाने की थी कोशिश

जसवीर शेयर मार्केट का कार्य करता था। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल लिया। उसने कहा कि हत्या का मकसद उधार दिए एक लाख रुपये था, पैसे नहीं मिलने पर उसने सरोज हत्याकांड अंजाम दे डाला। लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया यह काफी पेचीदा मामला था, लेकिन हमारी टीम ने इसका खुलासा कर दिया। आरोपी से दो चिट्ठियां अपनी आत्महत्या दर्शाने को लिखी हुई, दो फोन, दो सिम, वारदात में इस्तेमाल मोटर साइकिल, मृतका का मोबाइल, आरोपी की खून से सनी शर्ट, सरोज की चप्पल, उधार के एग्रीमेंट की कॉपी, एक पिट्ठू बैग बरामद किया। स्थानीय लोगों में इस खुलासे के बाद राहत की सांस है, लेकिन साथ ही इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल भी खड़े किए हैं।