Uttarakhand News: महिला के बाल नोचे, चप्पल से पीटा.. हरिद्वार में कांवड़ियों की गुंडागर्दी का विडियो वायरल

विवाद इतना बढ़ गया कि कांवड़ियों के साथ मौजूद युवतियों ने महिला के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और उसके साथ अभद्रता भी की गई। उन्होंने महिला ने बाल नोचें और उसको चपल्लों से पीटा और गाली गलौच भी की...
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Kanwariyas Beaten Up Woman: Kanwadis beat up and misbehaved with a woman
Image: Kanwadis beat up and misbehaved with a woman

हरिद्वार: कांवड़ यात्रा के शुरू होने के बाद से हर दिन कांवड़ियों के उत्पात की घटनाएँ सामने आ रही हैं। कांवड़ियों के रूप में कई असामाजिक तत्व सड़कों पर हंगामा करते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच कुछ कांवड़ियों ने मिलकर एक महिला के साथ बुरी तरह मारपीट, जिसका विडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए कनखल थाने में मुकदमा दर्ज किया है।

Kanwadis beat up and misbehaved with a woman

जानकारी के अनुसार, हरिद्वार पुलिस प्रशासन के संज्ञान में कांवड़ियों का वीडियो आया था, वायरल विडियो में कुछ कांवड़िए एक महिला के साथ मारपीट कर रहे थे। पुलिस जांच में पता चला की ये वीडियो हरिद्वार का है और दो दिन पुराना है। दरअसल, वाहन पार्किंग को लेकर कुछ कांवड़ियों का एक स्थानीय महिला से विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कांवड़ियों के साथ मौजूद युवतियों ने महिला के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और उसके साथ अभद्रता भी की गई। उन्होंने महिला ने बाल नोचें और उसको चपल्लों से पीटा और गाली गलौच भी की।

आरोपियों को चिन्हित करने का प्रयास

विवाद बढ़ने पर घटनास्थल के आसपास मौजूद लोग बीच में आए और मामले को शांत कराया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और हरिद्वार के कनखल थाने में इस मामले मुकदमा दर्ज किया गया है। हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि इस मामले में महिला की ओर से अब-तक कोई शिकायत नहीं आई है। लेकिन पुलिस ने वायरल विडियो के आधार पर अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही पीड़ित महिला से भी संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अब तक महिला से संपर्क नहीं हो पाया है। पुलिस की तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर दिया जाएगा।