Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
हरिद्वार: हाइवे जाम कर कंपटीशन तथा अश्लील फब्तियां कस रहे 4 कांवड़ियों को नारसन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए डीजे संचालक अन्य डीजे संचालकों को कंपटीशन के लिए ललकार रहे थे। वहीं बीच सड़क डीजे कर सड़क जाम की गई, जिससे कांवड़ यात्रियों को भी दिक्कत हो रही थी।
उत्तराखंड में बड़े डीजे पर प्रतिबंध है तो वहीं कंपटीशन भी वर्जित है। गत वर्ष डीजे विवाद में हिंसा हुई थी। इसे लेकर इस बार पुलिस भी सतर्क है। नारसन पुलिस को बीते रोज सूचना मिली कि मोहम्मदपुर कट के पास एक डीजे वाला बीच हाइवे पर अपना डीजे लगाकर आने वाले हर डीजे को रोक रोककर गालीगलौच करते हुए कंपटीशन के लिए ललकार रहे हैं तथा अभद्र फब्तियां कस रहे हैं। सूचना पर उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज मय पुलिसकर्मियों के मौके पर पहुंचे तो देखा कि गोस्वामी डीजे सिहानी गाजियाबाद अपना वाहन व डीजे बीच सड़क पर खड़ा कर अन्य डीजे राजपूत डीजे बुलंदशहर आदि को रोककर कंपटीशन के लिए ललकार रहे थे तथा अश्लील फब्तियां डीजे के माइक से जोर जोर से बोल रहे थे। इस कारण काफी भीड़ हो गई व सड़क पर पीछे काफी लंबा जाम लगा गया।
इससे स्थानीय लोगों तथा जाम में फंसे अन्य कांवड़ियों में अत्यधिक रोष उत्पन्न हो गया। पुलिस टीम ने सभी डीजे वालो को समझा-बुझाकर शांत कराया। डीजे सिहानी के चालक तथा कांवड़ियों को अन्य युवकों के द्वारा काफी समझाने पर भी सड़क जाम नहीं हटाया गया। कोई चारा न देखते हुए सड़क सरेआम पर उत्पात मचा रहे कुशल कुमार पुत्र स्व. सुरेश चंद्र,हिमांशु पुत्र मनोज कुमार, संगम शर्मा पुत्र ब्रिजपाल शर्मा वर्ष और नेहा गुरु पुत्री सुरेश चंद्र निवासी नूरनगर सिहानी निकट श्रीकाली मंदिर थाना नंदग्राम गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया।