उत्तराखंड पंचायत चुनाव: धू-धू कर जल रही थी गाड़ी, पुलिस पहुंची तो बरामद हुई लाखों की अवैध शराब

पुलिस जांच के दौरान कैंटर से कई अवैध शराब की पेटियां बरामद हुई, जिनमें से कई पेटियां जल चुकी थीं। पुलिस ने कैंटर में बची हुई अंग्रेजी शराब की 840 बोतल, 168 अध्धे और 8208 पव्वे कब्जे में लिए हैं.....
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
liquor smuggling: Illegal liquor worth lakhs recovered from canter
Image: Illegal liquor worth lakhs recovered from canter

अल्मोड़ा: सोमेश्वर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कैंटर से लाखों रुपए की अवैध शराब बरामद की है। यह मामला तब उजागर हुआ जब एक कैंटर वाहन में अचानक आग लग गई। आग पर काबू पाने के बाद पुलिस को कैंटर से लाखों की अवैध शराब मिली। पुलिस ने इस माममें मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Illegal liquor worth lakhs recovered from canter

उत्तराखंड में आगामी 24 जुलाई को त्रिस्तरीय पंचायत के पहले चरण के मतदान होने वाले हैं। प्रदेश में इन दिनों हर जगह चुनाव प्रचार चल रहे हैं, चुनाव प्रत्याशी अलग-अलग तरीकों से मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास कर रहे हैं। इस बीच अवैध शराब की तस्करी भी काफी बढ़ गई है। इसके लिए जग-जगह चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी बीच पुलिस ने एक कैंटर से लाखों की अवैध शराब बरामद की है।

फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल बुझाई आग

जानकारी के अनुसार, बीते 20 जुलाई को देर रात अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर थाने में सूचना मिली कि पथरिया मजखाली मार्ग पर एक कैंटर में अचानक आग लग गई है। हादसे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि कैंटर संख्या uk04 सीसी 1994 में आग की भयंकर लपटें उठ रही थीं। पुलिस टीम द्वारा सूचित करने पर फायर ब्रिगेड रानीखेत की टीम भी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने मुश्किल से कैंटर पर लगी आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कैंटर पूरी तरह जल चुका था।

धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज

सोमेश्वर थाने के एसओ कश्मीर सिंह ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम ने जब कैंटर में लगी आग पर नियंत्रण पाया, उसके बाद पुलिस टीम ने वाहन की जांच की। जांच के दौरान कैंटर से कई अवैध शराब की पेटियां मिलीं, जिनमें से कई पेटियां जल चुकी थीं। पुलिस ने कैंटर में बची हुई शराब की पेटियों को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने कैंटर में बची हुई 840 बोतल अंग्रेजी शराब, 168 अध्धे और 8208 पव्वे बरामद कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि शराब तस्कर अभी फरार है, पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। कैंटर से शराब को जब्त कर थाना सोमेश्वर में आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मामला दर्ज किया गया है।