Uttarakhand News: रिसैप्शन पर आते ही गिर पड़ी विदेशी महिला, ऋषिकेश अस्पताल में मौत.. जांच में जुटी पुलिस

महिला और उसके परिवार ने बीते शनिवार 19 जुलाई को दोपहर में उन्होंने रिसॉर्ट से चेक आउट किया। रिसेप्शन पर महिला अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी, और अस्पताल पहुँचने पर उसकी मौत हो गई.....
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Foreigner dies in Rishikesh: Foreigner dies in Rishikesh Government Hospital
Image: Foreigner dies in Rishikesh Government Hospital

ऋषिकेश: ऋषिकेश के पास मुनि की रेती थाना क्षेत्र में एक अमरीकी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। महिला अपने पति और बच्चे के साथ घूमने आई थी। पुलिस ने शव के कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, लेकिन अब तक महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Foreigner dies in Rishikesh Government Hospital

जानकारी के अनुसार बीते 17 जुलाई को एक कसांड्रा आयन जोन्स नाम की 37 वर्षीय विदेशी महिला अपने पति और बेटे के साथ ऋषिकेश के पास शिवपुरी पहुंची थी। ये अमेरिका के कैलिफोर्निया का परिवार शिवपुरी इलाके में स्थित एक रिसोर्ट में रुका था। दो दिनों तक ठहरने के बाद बीते शनिवार 19 जुलाई को दोपहर में उन्होंने रिसॉर्ट से चेक आउट किया। जैसे ही वे लोग रिसोर्ट के रिसेप्शन पर पहुंचे, उसी दौरान महिला अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। रिजॉर्ट के स्टाफ ने तुरंत एंबुलेंस बुलवाई, महिला को ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल भिजवाया।

अमेरिकी दूतावास को दी गई सूचना

रिजॉर्ट के स्टाफ ने इसी बीच पुलिस को इस बारे में सूचित किया, सूचना मिलते ही मुनि की रेती थाना पुलिस टीम तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंची। लेकिन तब तब विदेशी महिला की मौत हो चुकी थी। मुनि की रेती थाना के वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेश पांडे ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही महिला के मौत के कारणों का पता चल पाएगा। उसी के आधार पर पुलिस मामले की जांच करेंगी। उन्होंने ने बताया कि महिला की मौत की जानकारी अमेरिकी दूतावास को भी दे दी गई है।

जहरीले कीड़े के काटने के कारण हुई मौत

पुलिस टीम द्वारा इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस ने उच्च अधिकारियों को भी इस मामले की जानकारी दे दी है। इस पूरे मामले के दौरान मृतक विदेशी महिला के पति और बेटा दोनों साथ में थे। महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी कसांड्रा आयन जोन्स की मृत्यु किसी जहरीले कीड़े के काटने के कारण हुई है। हालांकि, पुलिस टीम को फिलहाल महिला के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, उसके बाद ही मौत का असली कारण स्पष्ट हो पाएगा।