Uttarakhand: दिल्ली से वोट देने आए कार सवार ने टेंपो को मारी टक्कर, स्कूल जाते 8 छात्र गंभीर रूप से घायल

आज गुरूवार 24 जुलाई की सुबह गर्जिया माता मंदिर के पास भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में आठ स्कूली छात्र-छात्राएं, एक टेंपो चालक और एक वृद्ध यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं...
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Road Accident in Ramnagar: high speed Wagon R car hit tempo of students
Image: high speed Wagon R car hit tempo of students

रामनगर: आज सुबह गर्जिया माता मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं. यहां एक तेज रफ़्तार वैगन आर कार ने छात्रों से भरे टेम्पो को जोरदार टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में आ रही वैगन आर कार में सवार लोग दिल्ली से पंचायत चुनाव में मतदान करने पहाड़ आ रहे थे।

high speed Wagon R car hit tempo of students

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आज गुरूवार 24 जुलाई की सुबह गर्जिया माता मंदिर के पास भीषण हादसा हुआ है। दरअसल यहां एक स्कूली छात्रों से भरा टेम्पो सुंदरखाल से ढिकुली के GIC इंटर कॉलेज की ओर जा रहा था। उसी दौरान गर्जिया मंदिर के पास दूसरी ओर से तेज रफ्तार में आ रही वैगन आर कार ने रॉन्ग साइड से टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो सड़क किनारे कच्चे रास्ते में जा घुसा और उसमें सवार बच्चे जोर से झटके खाकर इधर-उधर गिर गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत सभी घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में 10 लोग हुए घायल

रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय की प्रमुख चिकित्सक डॉ. दीपा ने जानकारी दी कि इस दुर्घटना में कुल 10 लोग घायल हुए हैं। जिनमें आठ स्कूली छात्र-छात्राएं, एक टेंपो चालक और एक वृद्ध यात्री शामिल हैं। रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय में सभी घायल बच्चों का प्राथमिक इलाज किया गया है। इनमें से दो बच्चों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

कार सवार लोग दिल्ली से वोटिंग के लिए आ रहे थे पहाड़

वहीं हादसे की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम द्वारा इस समय वैगन आर कार में सवार लोगों की पहचान की जा रही है। वहीं कार सवारों को नशे की पुष्टि के लिए मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने कार के चालक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की गई है। जानकारी मिली है कि तेज रफ्तार में आ रही वैगन आर कार में सवार लोग दिल्ली से पंचायत चुनाव में मतदान करने पहाड़ आ रहे थे।

नशे में धुत कार सवार उल्टा टेम्पो ड्राइवर को पीटने लगे

टेंपो चालक नवीन सिंह अधिकारी ने कहा कि हम नियमित रूप से सुंदरखाल गांव से बच्चों को स्कूल लाते हैं। वैगन आर में सवार लोग नशे में थे। जब मैंने देखा कि सामने से कार गलत दिशा में आ रही है, तो मैंने टेंपो को कच्चे में मोड़ दिया, लेकिन कार भी कच्चे में आकर टकरा गई। इसके बाद कार में सवार लोग बाहर निकलकर मारपीट करने लगे।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से निवेदन किया है कि स्कूल के रास्तों पर चलने वाले वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा है कि पहाड़ी रास्तों पर गलत दिशा में गाड़ी चलाने और नशे में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।