किशोरी के परिजन अपनी बच्ची की चिंता में बीते 9 जुलाई से ना ठीक से खा पा रहे थे और ना ही सो पा रहे थे। परिजनों को इतने दिनों एक उम्मीद थी की रुद्रप्रयाग पुलिस उनकी बच्ची को उनके पास ले आएगी। लेकिन आज अचानक बच्ची की मौत की खबर सुनकर परिजन गहरे सदमे में
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Missing Kamakshi Rawat dead body found in Srinagar dam
रुद्रप्रयाग: बीते 9 जुलाई की शाम को घर से अचानक लापता हुई 13 वर्षीय कामाक्षी रावत का शव श्रीनगर डैम से बरामद हुआ है। आपदा जल पुलिस टीम द्वारा डैम से किशोरी का शव रेस्क्यू किया गया। परिजनों द्वारा शिनाख्त किए जाने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Missing Kamakshi Rawat's dead body found in Srinagar dam
जानकारी के अनुसार, आज शुक्रवार को टिहरी गढ़वाल जिले में अलकनंदा नदी पर स्थित जीवीके कंपनी के डैम के चैनल नंबर 04 के गेट पर कुछ लोगों को एक शव दिखा। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी चौरास पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आपदा जल पुलिस टीम (40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार) को घटना स्थल के लिए रवाना किया। आपदा जल पुलिस टीम द्वारा काफी मशक्कत के बाद शव को डैम से बाहर निकाला गया। पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच के बाद शव को आगे की कार्रवाई के लिए मोर्चरी, श्रीकोट भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने शव की पहचान के लिए इसका' प्रचार-प्रसार किया। कुछ ही समय बाद शव की पहचान 14 वर्षीय कुमारी कामाक्षी रावत, जो महेंद्र सिंह रावत की पुत्री हैं और ग्राम तेलंगी सुमेरपुर, जिला रुद्रप्रयाग की निवासी के रूप में हुई।
रुद्रप्रयाग थाने में की गई थी गुमशुदगी
परिजनों ने रुद्रप्रयाग थाने में बीते 10 जुलाई को 14 वर्षीय कामाक्षी के घर से लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया था कि 9 जुलाई को शाम 4 बजे सुमेरपुर तिलणी (रुद्रप्रयाग) से उनकी बेटी लापता हुई थी। जिसके बाद से रुद्रप्रयाग पुलिस भी किशोरी की खोज में लगी हुई थी। पुलिस द्वारा स्थानीय स्तर पर भी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे थे। लेकिन इतने दिनों कामाक्षी का कुछ भी पता नहीं लग पाया था।
खबर सुनकर सदमे में परिवार
किशोरी के परिजन अपनी बच्ची की चिंता में बीते 9 जुलाई से ना ठीक से खा पा रहे थे और ना ही सो पा रहे थे। हर वक्त बस उनको अपनी बेटी कामाक्षी की ही चिंता सता रही थी। परिजनों को इतने दिनों एक उम्मीद थी की रुद्रप्रयाग पुलिस उनकी बच्ची को उनके पास ले आएगी। लेकिन आज करीब 17 दिन बाद अचानक बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सुनकर परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस टीम ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक कामाक्षी के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। वहीं पुलिस टीम द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।