राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के 12 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,89 ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख के चयन आज अधिसूचना जारी की है।
Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: Panchayat President and Block Pramukh Elections in Uttarakhand
देहरादून: उत्तराखंड में हरिद्वार को छोड़कर अन्य 12 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और 89 ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख का चुनाव हेतु अधिसूचना जारी कर दी गई है।
Panchayat President and Block Pramukh Elections in Uttarakhand
उत्तराखंड में हाल ही में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न हुए है, जिसमें जनता ने ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य का चुनाव किया। जिसके बाद प्रदेश के 12 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, 89 ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख के चयन हेतु होड़ शुरू हो गई है. इनके चुनावों के लिए गुरूवार को यानि आज राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई हैं।
11 अगस्त तक होंगे नामांकन
राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, हरिद्वार को छोड़कर 12 जिलों में आगामी 11 अगस्त तक जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ-साथ 89 ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चलेगी। उसके बाद, आगामी 12 अगस्त को नाम वापसी होगी और 14 अगस्त को मतदान/मतगणना तथा परिणाम जारी किया जाएगा।
आपदाओं के बीच पंचायत चुनाव
जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की सभी औपचारिकताएं जिला मुख्यालय पर और ब्लॉक प्रमुख/ज्येष्ठ प्रमुख तथा कनिष्ठ प्रमुख के लिए ब्लॉक मुख्यालय पर होंगी। उत्तराखंड में वर्तमान में पंचायत चुनाव अपने अंतिम चरण में हैं। उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में आपदाओं के बीच इस विशेष प्रकार के पंचायत चुनाव को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। निर्वाचित जिला पंचायत के सदस्य और बीडीसी सदस्य अभी तक लोगों का आभार व्यक्त करने नहीं पहुंचे हैं।