उत्तराखंड: सेना में अधिकारी बनेंगे दीपेंद्र धामी, दो बार असफल होने के बाद हासिल की 48वीं रैंक

दीपेंद्र सिंह धामी ने UPSC द्वारा आयोजित CDS की परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 48वीं रैंक हासिल की है....
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
UPSC CDS Exam Result: Deependra Singh Dhami Cleared CDS Exam
Image: Deependra Singh Dhami Cleared CDS Exam

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के युवा आज अपनी कड़ी मेहनत और लगन से हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रहे हैं। एचएनबी पीजी कॉलेज के छात्र व चारूबेटा निवासी दीपेंद्र सिंह धामी ने यूपीएससी सीडीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर आर्मी में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र व कॉलेज का नाम रोशन किया। दीपेंद्र के लेफ्टिनेंट बनने में परिजनों में खुशी का माहौल है। दीपेंद्र के पिता राम सिंह धामी वर्तमान में उत्तराखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष हैं।

Deependra Singh Dhami Cleared CDS Exam

उधम सिंह नगर जिले के चारूबेटा निवासी व मूल निवासी गुमदेश चंपावत निवासी दीपेंद्र सिंह धामी ने यूपीएससी सीडीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे भारत में 48वीं रैंक प्राप्त की। दीपेंद्र ने सीडीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद बंगलौर में साक्षात्कार दिया। दीपेंद्र आगामी 11 माह की ट्रेनिंग चेन्नई के ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी से लेंगे। दीपेंद्र के लेफ्टिनेंट बनने पर शनिवार को उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। क्षेत्रवासियों ने दीपेंद्र व परिजनों को बधाई दी। दीपेंद्र की माता प्रेमवती धामी गृहणी हैं तथा पिता राम सिंह धामी यूकेडी के जिलाध्यक्ष हैं। दीपेंद्र की बड़ी बहन कनिका धामी सिविल परीक्षा की तैयारी कर रही है। दीपेंद्र इससे पहले दो बार सीडीएस की परीक्षा में असफल रहे हैं। लेकिन इस बार दीपेंद्र ने यूपीएससी सीडीएस परीक्षा में ऑल इंडिया 48वीं रैंक हासिल की है। इसके बाद वे चेन्नई ऑफिसर एकेडमी में 11 महीने की ट्रेनिंग के बाद आर्मी अफसर लेफ्टिनेंट बनेंगे।

ABVP से लड़ने वाले थे छात्रसंघ अध्यक्ष चुनाव

दीपेंद्र ने प्रारंभिक शिक्षा चारूबेटा स्थित स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। कक्षा 8 से 12 तक की पढ़ाई नोजगे पब्लिक स्कूल हैप्पी व बीएससी की पढ़ाई एचएनबी पीजी कॉलेज खटीमा से की। वर्तमान में दीपेंद्र महाविद्यालय में एमए राजनीति शास्त्र का छात्र है। दीपेंद्र एबीवीपी से जुड़े हुए थे और वर्तमान में वह महाविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। दीपेंद्र ने बताया कि उसने सीडीएस परीक्षा की तैयारी के लिए कोई कोचिंग नहीं ली और घर पर ही पढ़ाई कर परीक्षा उत्तीर्ण की। दीपेंद्र के लेफ्टिनेंट बनने पर विधायक भुवन कापड़ी, पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, भाजपा जिला मंत्री भुवन जोशी, किशोर जोशी, युवा उक्रांद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनोद राजपुत, संतोष मेहरोत्रा, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, एबीवीपी नेता नीरज धामी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सतीश भट्ट, अजय सिंह अज्जू, अनिल चंद आदि ने बधाई दी।