उत्तराखंड के आदित्य बने KBC 17 के पहले करोड़पति, आज रात देंगे 7 करोड़ के सवाल का जवाब

सोनी टीवी द्वारा साझा किए गए प्रोमो में दिखाया गया है कि आदित्य कुमार 7 करोड़ रुपये के सवाल तक पहुँच चुके हैं। अब पूरे देश की नज़रें उन पर टिकी हैं—क्या आदित्य KBC में इतिहास रच पाएंगे?
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
KBC Season 17: Aditya from Uttarakhand became first crorepati of KBC 17
Image: Aditya from Uttarakhand became first crorepati of KBC 17

देहरादून: अभिनेता अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जा रहे कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के 17वें सीजन का पहला करोड़पति उत्तराखंड का आदित्य बना है। उत्तराखंड के आदित्य कुमार ने 1 करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब देकर यह उपलब्धि हासिल की है।

Aditya from Uttarakhand became first crorepati of KBC 17

सोनी टीवी चैनल पर बीते 11 अगस्त से कौन बनेगा करोड़पति का 17वां सीज़न शुरू हुआ है। इस रियालिटी शो का प्रसारण हर हफ्ते सोमवार से शुक्रवार तक रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर होता है। कौन बनेगा करोड़पति के 17वें सीज़न का हिस्सा उत्तराखंड के निवासी आदित्य कुमार भी बने हैं। आदित्य कुमार ने न सिर्फ़ अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठने का अपना कॉलेज के समय का सपना पूरा किया, बल्कि 1 करोड़ रुपये जीतकर करोड़पति बनने का भी गौरव हासिल किया।

क्या आदित्य KBC में रच पाएंगे इतिहास?

वहीं अब सोनी टीवी द्वारा साझा किए गए प्रोमो में दिखाया गया है कि आदित्य कुमार 7 करोड़ रुपये के सवाल तक पहुँच चुके हैं। अब पूरे देश की नज़रें उन पर टिकी हैं—क्या आदित्य KBC में इतिहास रच पाएंगे? दरअसल कौन बनेगा करोड़पति के इतिहास में 1 करोड़ की धनराशि जीतने वाले कई कंटेस्टेंट रहे हैं, लेकिन बहुत कम प्रतिभागी ऐसे रहे हैं, जिन्होंने हॉट सीट पर बैठकर 7 करोड़ के जैकपॉट सवाल का सही जवाब दिया है। KBC के मंच पर हॉट सीट पर बैठकर आदित्य ने अभिनेता अमिताभ बच्चन से अपने कई हंसी-मजाक वाले किस्से भी सुनाए।

कॉलेज के दिनों से था KBC में आने का सपना

आदित्य बताते हैं कि उनका कॉलेज के दिनों से KBC में आने का सपना था। कॉलेज के दिनों में दोस्तों के बीच उन्होंने मज़ाक में कहा था कि वे केबीसी में चुने गए हैं। दोस्तों ने इस खुशी में वीडियो शूट के लिए नए कपड़े तक ख़रीद लिए। लेकिन हक़ीक़त सामने आने पर सब हंसी में बदल गया। आज जब आदित्य सचमुच हॉट सीट तक पहुँचे हैं, तो उनके वही दोस्त विश्वास नहीं कर पा रहे कि मज़ाक कभी हकीकत बन जाएगा। अब पूरा देश सांसें थामे देख रहा है—क्या उत्तराखंड का यह बेटा 7 करोड़ का सवाल जीतकर इतिहास रच देगा? आज 18 अगस्त रात 9 बजे आने वाले एपिसोड में इस बात का खुलासा हो पाएगा, कि आदित्य के हाथ 7 करोड़ का जैकपॉट लगा या नहीं।