उत्तराखंड: बैंक में गिरवी रखी थी जमीन, कागज छुपा कर बेच दी.. दो लोगों पर मुकदमा दर्ज

पटेलनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि आरोपी लक्ष्मी और दीपक के खिलाफ बैंक में गिरवी जमीन को ऋण चुकाए बिना बेचने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Land Fraud in Dehradun: land mortgaged in bank was sold fraudulently
Image: land mortgaged in bank was sold fraudulently

देहरादून: देहरादून में बंधक जमीन को धोखाधड़ी से बेचने पर पटेलनगर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

land mortgaged in bank was sold fraudulently

जानकारी के अनुसार ग्राम व पोओ अपर तुनवाला रायपुर, देहरादून के निवासी अनूप भंडारी ने जमीन धोखाधड़ी के मामले में पुलिस को दी तहरीर दी। अनूप ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने मई 2023 में सैनिक कॉलोनी, केहरी, प्रेमनगर की निवासी लक्ष्मी से ईस्ट होप टाउन, ग्राम भुडपुर नया गांव स्थित जमीन खरीदी थी। उसके बाद 27 जनवरी 2024 को जमीन का दाखिल-खारिज अनूप के नाम संपन्न हुआ।

बैंक में गिरवी रखी गई थी जमीन

अनूप ने आगे बताया की जमीन का दाखिल-खारिज के बाद 12 मई को उन्हें पता लगा कि जो जमीन उन्होंने खरीदी है, वो जमीन नैनीताल बैंक में गिरवी रखी गई है। जमीन विक्रेता लक्ष्मी ने इस बाद को सौदा करते समय छिपा लिया था। फिलहाल उस भूमि पर बैंक का बोर्ड भी लगाया जा चुका है।

ऋण चुकाए बिना ही जमीन बेच दी

जब अनूप ने लक्ष्मी से इस संबंध में बात की तो उसने दावा किया कि उसके ऊपर कोई ऋण नहीं है। इसके बाद की जांच में सामने आया कि इससे पहले मेसर्स कृष्णा एक एकड़ डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक दीपक, निवासी टीएचडीसी कॉलोनी देहराखास, ने इस जमीन पर बैंक से ऋण लिया था। ऋण चुकाए बिना ही उसने यह जमीन बेच दी। पटेलनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि पीड़ित अनूप द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी लक्ष्मी और दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी गई है।