उत्तराखंड: पंचायत बैठक में प्रधान और ग्रामीण में विवाद, जमकर चले लात घूंसे

ग्राम पंचायत की बैठक में ग्राम प्रधान और एक ग्रामीण युवक के बीच की बहस मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चलने लगे....
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Dispute in Panchayat meeting: Dispute between Pradhan and villager in Panchayat meeting
Image: Dispute between Pradhan and villager in Panchayat meeting

हरिद्वार: जनपद हरिद्वार के अंतर्गत स्थित एक ग्राम पंचायत की बैठक में ग्राम प्रधान और एक युवक के बीच तीखी कहासुनी मारपीट में बदल गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में लात-घूंसे चलने लगे और पंचायत प्रधान का भतीजा भी इस झगड़े में घायल हो गया।

Dispute between Pradhan and villager in Panchayat meeting

जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में स्थित मोहम्मदपुर कुनारी गांव की ग्राम पंचायत कार्यालय में विकास कार्यों और उच्च पेंशन योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में पंचायत सदस्य और ग्राम विकास अधिकारी ही मौजूद थे। बैठक केवल पंचायत सदस्यों के लिए रखी गई थी, लेकिन इसी दौरान कुछ ग्रामीण भी बैठक में पहुंच गए। ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों को बैठक से बाहर रहने के लिए कहा, इस पर गांव के एक युवक ने आपत्ति जताई और दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते कार्यालय में तनाव इतना बढ़ गया कि बैठक स्थगित करनी पड़ी। लेकिन बैठक खत्म होने के बाद बाहर निकलते ही युवक और ग्राम प्रधान के बीच की बहस मारपीट में बदल गई, दोनों पक्षों के बीच लात घूंसे चलने लगे। इस झगड़े में ग्राम प्रधान का भतीजा भी घायल हो गया है।

युवक ने प्रधान के खिलाफ की शिकायत दर्ज

इस घटना के बाद युवक ने सुल्तानपुर पुलिस चौकी में प्रधान पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। युवक ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि ग्राम प्रधान और उनके समर्थकों ने उस पर हमला किया। वहीं ग्राम प्रधान ने बताया कि उक्त युवक ने बैठक में सरकारी कामकाज में बाधा डाली और पंचायत का रजिस्टर फेंक दिया। उन्होंने कहा है कि यह युवक अक्सर सरकारी काम में अड़चन डालता है और पंचायत के अधिकारियों से बदसलूकी करता है। ग्राम पंचायत सचिव खेम सिंह नेगी ने भी प्रधान के आरोपों की पुष्टि की और बताया कि युवक ने बैठक के दौरान हाथापाई शुरू की थी।
चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि युवक की ओर से पुलिस को शिकायत प्राप्त हुई है। लेकिन प्रधान या पंचायत सचिव की ओर से अब तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है। उनकी ओर से तहरीर मिलने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।