Uttarakhand News: सड़क पर पलट गई विश्वनाथ सेवा की बस, दो लोगों की मृत्यु.. 12 गंभीर रूप से घायल

टिहरी में बड़ा सड़क हादसा हुआ है, ऋषिकेश चंबा गंगोत्री हाईवे पर यात्रियों की भरी बस सड़क पर पलट गई, जिसमें दो लोगों की दुखद मृत्यु हुई है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Vishwanath Seva: Two died as Vishwanath Seva bus overturned on road
Image: Two died as Vishwanath Seva bus overturned on road

टिहरी गढ़वाल: टिहरी गढ़वाल में आज बड़ा सड़क हादसा हो गया, ऋषिकेश चंबा गंगोत्री हाईवे पर यात्रियों से भरी एक बस सड़क पर पलट गई। इस दुखद हादसे में बस ड्राइवर समेत दो लोगों की मृत्यु हो गई है और 12 लोग गंभीर रूप से जख्मी है। इस घटना की सूचना मिलती ही टिहरी गढ़वाल एसएसपी आयुष अग्रवाल घटना स्थल पर पहुंचे।

Two died as Vishwanath Seva bus overturned on road

रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 सितंबर सुबह 10 के आसपास विश्वनाथ सेवा की एक बस घुत्तू घनसाली से हरिद्वार की ओर जा रही थी। चंबा से करीब 12 किलोमीटर आगे खाडी से ठीक पहले ही तीव्र मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर से टकरा गई। इसके बाद बस सड़क पर पलट गई। आसपास हडकंप मच गया, बस में 22 लोग सवार थे जिसमें सभी सवारियां बस के अंदर ही दब गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी इसके बाद तुरंत लोगों को बस से निकलने का और राहत कार्य शुरू हुआ। 12 लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं, जबकि ड्राइवर समेत दो लोगों की मृत्यु हो गई है।