उत्तराखंड: इलाज कराकर गांव लौट रहे पूर्व फौजी की गहरी खाई में गिरी कार.. दुखद मृत्यु

बिशन गिरी के साथ बसंत गिरी और अनिल गिरी भी सवार थे, इन दोनों को गंभीर चोटें आईं हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, और शव और घायलों को खाई से बाहर निकाला..
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Ex-Army accident: Ex-Army returning home after treatment died in accident
Image: Ex-Army returning home after treatment died in accident

बागेश्वर: जनपद बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में पूर्व सैनिक बिशन दर्दनाक की मौत हो गई, और दो लोग घायल हुए हैं। हादसे के दौरान मृतक बिशन बरेली से इलाज कराकर अपने गांव लौट रहे थे।

Ex-Army returning home after treatment died in accident

जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को देर रात भारतीय सेना से सेवानिवृत्त 50 वर्षीय बिशन गिरी पुत्र सोबन गिरी बरेली से हार्ट और टाइफाइड का उपचार कराकर अपने गांव फरसाली, मल्लादेश (कपकोट) लौट रहे थे। इसी दौरान बागेश्वर–कपकोट मोटर मार्ग पर फाल्दिया पुल के पास उनकी कार अचानक असंतुलित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि बिशन गिरी की मौके पर ही मौत हो गई।

असामयिक मृत्यु से गांव में शोक की लहर

इस दौरान कार में बिशन गिरी के साथ बसंत गिरी (35 वर्ष) पुत्र भवान गिरी, और अनिल गिरी (34 वर्ष) पुत्र गोविंद गिरी भी सवार थे, इन दोनों को गंभीर चोटें आईं हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, और शव और घायलों को खाई से बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। मृतक बिशन गिरी भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके थे। सेवानिवृत्ति के बाद वे अपने गांव फरसाली, मल्लादेश (कपकोट) में रहकर खेती-किसानी और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय थे। उनका एक बेटा और बेटी हैं। बिशन गिरी की असामयिक मृत्यु से पूरे गांव में शोक की लहर है, आज गुरूवार सुबह उनका अंतिम संस्कार किया गया।