रुड़की में सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हडकंप मच गया..
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Irrigation worker commits suicide in Roorkee
रुड़की: रुड़की के सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद उनके सह कर्मचारियों और मृतक के परिजनों में हडकंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पास से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।
Irrigation worker commits suicide in Roorkee
जानकारी के अनुसार रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान आदेश त्यागी (59 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से तांशीपुर, कोतवाली मंगलौर का निवासी था। मौके पर मौजूद दीपक रामचंद सेठ ने इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
अफवाह फैलाने वालों ने मार डाला
जाँच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें आदेश त्यागी ने आरोप लगाया है कि विभाग के कुछ कर्मचारी और अधिकारी उनके खिलाफ गलत अफवाहें फैला रहे थे, जिससे वे गहरी मानसिक पीड़ा और दबाव में आ गए थे। इसी परेशानी से तंग आकर उन्हें आत्महत्या जैसा कदम उठा पड़ रहा है।
तीन महीने बाद होने वाले थे सेवानिवृत्त
परिजनों और सहकर्मियों के अनुसार मृतक आदेश त्यागी विभाग में लंबे समय से कार्यरत थे और तीन महीने बाद उनकी सेवानिवृत्ति होने वाली थी। परिजनों का कहना है कि आदेश पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। मौके पर पहुंचे सिविल लाइन कोतवाल मनीष उपाध्याय ने बताया कि आदेश त्यागी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर मिले सुसाइड नोट की जांच की जा रही है, दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।