उत्तराखंड: 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ इमरान ने किया दुष्कर्म, फिर सर फोड़ कर मार डाला

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जब आरोपियों को आशंका हुई कि लड़की उन्हें पहचान सकती है और उनका राज खुल सकता है, तो उन्होंने बेरहमी से उसकी हत्या कर दी।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Rape-Murder Case: Imran raped and killed 15-year-old girl
Image: Imran raped and killed 15-year-old girl

उधमसिंह नगर: जनपद उधम सिंह नगर जनपद के कुंडा थाना क्षेत्र से लापता हुई, मानसिक रूप से कमजोर 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ पहले दुष्कर्म और फिर हत्या की वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए इमरान सहित पांच आरोपियों की गिरफ्तार किया है।

Imran raped and killed 15-year-old girl

जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के बिजनौर जिले में स्थित शेरकोट की निवासी पीड़ित नाबालिग बच्ची का परिवार रोजगार की तलाश में उधम सिंह नगर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में आया था। यहां इमरान नाम के एक एजेंट ने उन्हें काम दिलाने का झांसा दिया और उनकी रहने की व्यवस्था भी कराई। उसके बाद बीते 10 सितम्बर को मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग बच्ची अचानक लापता हो गई। परिजन ने उसकी काफी तलाश की लेकिन वो नहीं मिल पाई, और ना ही वे लोग टाइम से पुलिस के पास जा सके।

मुरादाबाद से बरामद हुआ अर्धनग्न शव

आरोप है कि जिस एजेंट इमरान ने उनके रहने की व्यवस्था की थी उसने पुलिस वेरिफिकेशन और चालान का डर दिखाकर परिजनों को पुलिस के पास जाने से रोका। लेकिन इस बीच 22 सितंबर को मुरादाबाद जिले के कांठ थाना क्षेत्र के बेगमपुर गांव निवासी अरविंद के गन्ने के खेत में एक अज्ञात युवती का अर्धनग्न शव बरामद हुआ। शव की हालत देखकर साफ था कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ और फिर हत्या की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई कि किशोरी की हत्या सिर पर भारी वस्तु से हमला करके की गई। शव की पहचान न होने पर पुलिस ने चार दिन बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या

बीते 29 सितंबर को बच्ची के परिजनों ने कुंडा थाना क्षेत्र में गुमशुदगी दर्ज कराई। उसके बाद कुंडा थाना पुलिस ने मुरादाबाद पुलिस से संपर्क साधा और वहां बरामद अज्ञात शव के कपड़े और तस्वीरें परिजनों को दिखाईं। कपड़े और तस्वीरें देखते ही परिजनों ने शव की पहचान अपनी नाबालिग बेटी के रूप में कर ली। उसके बाद इस पूरे मामले का रहस्य खुल गया। पुलिस जांच में सामने आया कि किशोरी को उसी एजेंट इमरान और उसके साथियों ने बहला-फुसलाकर अपने कब्जे में ले लिया था। पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जब आरोपियों को आशंका हुई कि लड़की उन्हें पहचान सकती है और उनका राज खुल सकता है, तो उन्होंने बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र के गन्ने के खेत में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।

इमरान समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

कुंठा थाना पुलिस टीम ने इस मामले में तफ्तीश तेज करते हुए आरोपी एजेंट इमरान समेत पांच आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है। पुलिस टीम द्वारा फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से मामले में गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले का पूरा खुलासा प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया जाएगा। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से इलाके में आतंक और आक्रोश का माहौल है। परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं और स्थानीय लोग प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।