Uttarakhand News: देहरादून से बनारस जा रही थी एम्बुलेंस, अनियंत्रित होकर पलटी.. मरीज सहित 4 की मौत

हिंद अस्पताल के पास तेज रफ्तार के कारण चालक का नियंत्रण एम्बुलेंस से हटा जिससे वाहन पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि एम्बुलेंस में सवार कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Ambulance Accident: Ambulance going from Dehradun to Varanasi met with accident
Image: Ambulance going from Dehradun to Varanasi met with accident

देहरादून: देहरादून से मरीज को लेकर बनारस जा रही एक निजी एम्बुलेंस हिंद अस्पताल के पास नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। सीतापुर जिले के अटरिया क्षेत्र में हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय बच्ची सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Ambulance going from Dehradun to Varanasi met with accident

जानकारी के अनुसार, आज शुक्रवार सुबह देहरादून से एक एम्बुलेंस 40 वर्षीय मरीज विशाल पांडेय को लेकर बनारस के लिए रवाना हुई थी। विशाल के कमर में चोट लगी हुई थी, जिसका इलाज कराने वो बनारस जा रहा था। सुबह करीब सात बजे जब एम्बुलेंस उत्तरप्रदेश के सीतापुर जिले के अटरिया क्षेत्र में हिंद अस्पताल के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार के कारण चालक का नियंत्रण एम्बुलेंस से हटा जिससे वाहन पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि एम्बुलेंस में सवार कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। इस हादसे के दौरान एक महिला एक बच्ची के साथ सड़क किनारे खड़ी थी, जिनमें से महिला की मौके पर मौत हुई है और बच्ची गंभीर रूप से घायल है।

4 लोगों की मौत 2 गंभीर रूप से घायल

हादसे के बाद आसपास के कई लोग घटनास्थल पर इकट्ठे हुए और घायलों को नजदीकी हिंद अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस के अनुसार, हादसे में कुल चार लोगों की मौत हुई है, जिनमें 40 वर्षीय मरीज विशाल पांडेय, निवासी देहरादून, 23 वर्षीय एम्बुलेंस चालक गुरमीत, निवासी हरिद्वार, एम्बुलेंस सवार 45 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति और सड़क किनारे खड़ी करीब 40 वर्षीय एक अज्ञात महिला की मौत हुई। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इनके अलावा इस हादसे में 42 वर्षीय दिव्यांशु पांडेय, निवासी कैमूर, बिहार और करीब 12 वर्षीय एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हुए हैं. ये घायल बच्ची सड़क किनारे खड़ी महिला के साथ थी। दोनों घायलों को हिंद अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

तेज स्पीड में थी एम्बुलेंस

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, एम्बुलेंस की रफ्तार काफी तेज थी और वाहन पलटने के बाद कई मीटर तक घिसटता चला गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे दोबारा न हों।