दोपहर के समय जब केयरटेकर अजय मिश्रा घर लौटा, तो दरवाज़ा अंदर से बंद है। जब उसने दरवाजे को धक्का देकर खोला, तो अंदर शिक्षिका सुषमा पंत का शव आग से पूरी तरह जला हुआ था।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Burnt dead body found of 52-year-old teacher
रुद्रपुर: रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के कौशल्या कॉलोनी में रहने वाली एक 52 वर्षीय शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में आग में झुलसने से मौत हो गई। वे किच्छा स्थित एक सरकारी स्कूल में अध्यापिका के पद पर तैनात थी। उनकी मौत की घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस टीम द्वारा इस मामले की गंभीरता से जांच शुरू की जा रही है।
Burnt dead body found of 52-year-old teacher
जानकारी के अनुसार, 52 वर्षीय शिक्षिका सुषमा पंत रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के कौशल्या कॉलोनी में स्थित अपने घर में अकेली रहती थीं। उत्तर प्रदेश निवासी अजय मिश्रा करीब 14-15 सालों से उनके साथ केयरटेकर के रूप में रहता था, साथ ही वो रुद्रपुर के दक्ष चौराहे पर होटल चलाता था। बीते मंगलवार 28 अक्टूबर सुबह करीब सवा सात बजे अजय मिश्रा घर के मुख्य गेट को बाहर से ताला लगाकर अपने होटल चला गया। इस दौरान शिक्षिका सुषमा पंत घर के आंगन से पूजा के लिए गुलाब के फूल तोड़ रही थी।
घर के अंदर मिला जला हुआ शव
उसके बाद दोपहर के समय जब अजय मिश्रा वापस घर लौटा, तो उसने देखा कि घर का दरवाज़ा अंदर से बंद है। जब उसने दरवाज़ा धक्का देकर खोला, तो घर के अंदर सुषमा पंत का शव आग से पूरी तरह जला हुआ था। शिक्षिका के शव को देखकर उसने शोर मचाया, जिसके बाद सोसायटी के लोग भागते हुए मौके पर पहुंचे। सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र गंगवार ने तत्काल इस मामले की सूचना पुलिस को दी। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
केयरटेकर पर हत्या का आरोप
स्थानीय लोगों ने इस मामले में केयरटेकर अजय मिश्रा पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अजय मिश्रा ने ही सुषमा पंत को जलाकर हत्या की है। वहीं, पुलिस ने बताया कि यह मामला पूरी तरह संदिग्ध है और अभी किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पुलिस ने अनुसार कौशल्या कॉलोनी फेस2 में रहने वाली 52 वर्षीय शिक्षिका सुषमा पंत अल्मोड़ा हिले की मूल निवासी थीं। वर्तमान में वे किच्छा स्थित एक सरकारी स्कूल में अध्यापिका के पद पर तैनात थी। उनकी मृत्यु की खबर के बाद उनके पूरे विद्यालय परिसर में शोक का माहौल छा गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी सच्चाई
उधम सिंह नगर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मणिकांत मिश्रा ने इस मामले में कहा कि प्रारंभिक जांच में यह घटना संदिग्ध लग रही है। पुलिस टीम द्वारा मृतका के केयरटेकर अजय मिश्रा से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग पाएगा कि यह हत्या का मामला है या आत्महत्या का मामला है।