Uttarakhand: महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता स्नेह राणा को सरकार की सौगात, मिलेगा 50 लाख का प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्नेह राणा के शानदार प्रदर्शन और देश-प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की. उन्होंने अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से शानदार प्रदर्शन किया।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
International cricketer Sneh Rana: International cricketer Sneh Rana gets Rs 50 lakh incentive
Image: International cricketer Sneh Rana gets Rs 50 lakh incentive

देहरादून: महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर उत्तराखंड की बेटी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर स्नेह राणा का सम्मान पूरे प्रदेश में गर्व का विषय बन गया है। सीएम धामी ने राज्य की इस होनहार खिलाड़ी से फोन पर बातचीत की और उन्हें विश्व कप चैंपियन बनने पर हार्दिक बधाई दी।

International cricketer Sneh Rana gets Rs 50 lakh incentive

गौरतलब है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला वनडे विश्व कप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराकर पहली बार विश्व चैंपियन का ताज जीता है। इससे पहले टीम ने सेमीफाइनल में सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रचा था। फाइनल मुकाबले में भारत की जीत ने देशभर में खुशी की लहर दौड़ा दी। भारत की जीत में देहरादून की स्नेह राणा का योगदान उल्लेखनीय रहा। उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। क्वार्टर फाइनल तक खेले गए मैचों में स्नेह ने कई अहम विकेट लिए और टीम को मुश्किल परिस्थितियों में संभाला है। विश्व कप के पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने दो छक्कों और दो चौकों की मदद से 28 रन बनाए, साथ ही दो विकेट भी झटके।

50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “स्नेह राणा ने अपने संकल्प और परिश्रम से यह दिखाया है कि उत्तराखंड की बेटियाँ किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उनकी सफलता हमारे युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। राज्य सरकार खिलाड़ियों को सर्वोत्तम सुविधाएँ और प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है।” मुख्यमंत्री ने स्नेह के शानदार प्रदर्शन और देश-प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। स्नेह राणा ने भी सम्मान और प्रोत्साहन राशि की घोषणा के लिए सीएम धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान न सिर्फ उनके लिए, बल्कि उत्तराखंड की हर बेटी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। “मैं लगातार मेहनत कर देश और उत्तराखंड का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने की कोशिश करती रहूंगी,”।

  • उत्तराखंड में जश्न का माहौल

    International cricketer Sneh Rana
    Pic: 1/ 1
    Image: International cricketer Sneh Rana

    क्रिकेटर स्नेह राणा उत्तराखंड के देहरादून जिले के सिनेोला गांव की मूल निवासी हैं। उन्होंने मात्र नौ वर्ष की उम्र में स्थानीय क्रिकेट क्लब में एडमिशन लेकर प्रशिक्षण शुरू किया था। वर्ष 2014 में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी-20 मैचों से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की। लेकिन 2016 में घुटने की गंभीर चोट के कारण उन्हें खेल से दूर होना पड़ा। लेकिन पांच साल के कड़े संघर्ष और रिहैबिलिटेशन के बाद 2021 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दमदार वापसी की। स्नेह राणा की सफलता से उत्तराखंड में जश्न और गर्व का माहौल है।