ऋषिकेश के शिवपुरी में बंजी जंपिंग के दौरान अचानक सरक्षा रस्सी टूट गई और एक पर्यटक नीचे गिर गया..
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Youth safety rope broke during bungee jumping in Rishikesh
ऋषिकेश: ऋषिकेश में बंजी जंपिंग के दौरान अचानक रस्सी टूट गई और एक पर्यटक नीचे गिर गया, जिससे वह घायल हो गया. इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना हिया कि बंजी जंपिंग के दौरान सुरक्षा मानकों का बिल्कुल भी पालन नहीं किया गया था। इस घटना का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Youth safety rope broke during bungee jumping in Rishikesh
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक ऊंचे क्रेन टॉवर से बंजी जंपिंग की तैयारी करता है। सुरक्षा उपकरण लगाए जाने के बाद वह आत्मविश्वास के साथ छलांग लगाता है। सबकुछ सामान्य दिखता है, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद भयावह दृश्य सामने आता है — युवक की सुरक्षा रस्सी अचानक टूट जाती है और वह नीचे गिरकर सीधे एक टिन की छत पर जा गिरता है। हाइस हादसे में युवक के शरीर पर कई चोटें आईं। गनीमत रही कि हादसा घातक नहीं हुआ और उसकी जान बच गई। स्थानीय लोगों और आयोजकों की मदद से घायल युवक को तुरंत एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
प्रमोशन वीडियो बनाने आया था युवक
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने भी घटना का संज्ञान लिया है। हालांकि, अब तक किसी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। मुनि की रेती थाना प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि बीते बुधवार 12 नवंबर की शाम 24 वर्षीय यूटयूब व्लॉगर सोनू कुमार, निवासी गुड़गांव (हरियाणा) प्रमोशन वीडियो बनाने के लिए शिवपुरी आया हुआ था। सोनू ने थ्रिल फैक्ट्री नाम की बंजी जंपिंग कंपनी पहुंचकर बंजी जंपिंग की, तभी जंप करने के दौरान रस्सी टूट गई और वो नीचे गिर गया। इस हादसे ने उत्तराखंड में चल रही एडवेंचर गतिविधियों की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
पर्यटन विभाग करेगा जांच
विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं सुरक्षा मानकों में लापरवाही का परिणाम हैं। पर्यटकों की सुरक्षा के लिए समय-समय पर उपकरणों की जांच और प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती जरूरी है। पर्यटन विभाग के सूत्रों ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है और जल्द ही इस संबंध में सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन की स्थिति स्पष्ट की जाएगी। यदि नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित संस्थान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।