उत्तराखंड: खाई में जा गिरी श्रद्धालुओं से भरी बस, 5 की दुखद मृत्यु.. 23 लोग घायल

टिहरी गढ़वाल जिले में नरेंद्रनगर के पास गुजरात के श्रद्धालुओं की बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 5 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Bus Accident in Tehri Garhwal: 5 passengers died in Tehri Garhwal bus accident
Image: 5 passengers died in Tehri Garhwal bus accident

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां कुंजापुरी मंदिर के पास श्रद्धालुओं से भरी एक बस गहरी खाई में गिरी, जिसमें 5 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है।

5 passengers died in Tehri Garhwal bus accident

जानकारी के अनुसार, कुंजापुरी मंदिर से कुछ दूरी पहले हिंडोलाखाल क्षेत्र के पास बस नंबर UK07PA 1769 सड़क हादसे का शिकार हो गई। गुजरात से आए श्रद्धालुओं से भरी ये बस अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस, जिला प्रशासन और SDRF की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं और बचाव अभियान शुरू किया। SDRF के सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर ढालवाला पोस्ट, कोटि कॉलोनी पोस्ट और SDRF मुख्यालय से कुल पाँच टीमें तुरंत मौके पहुंची।

कई घायलों की हालत बेहद गंभीर

इस दुर्घटना में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 23 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि कई घायलों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बस में कुल 28 लोग सवार थे, जिनमें अधिकांश श्रद्धालु गुजरात और दिल्ली से कुंजापुरी दर्शन के लिए जा रहे थे।

हादसे के कारणों की जांच

टिहरी गढ़वाल के एएसपी जे.आर. जोशी ने पाँच मृतकों की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के बाद कुछ यात्री खाई के विभिन्न हिस्सों में छिटक गए थे, जिन्हें खोजकर बाहर निकाला जा रहा है। पुलिस फिलहाल हादसे के कारणों की जांच कर रही है।