मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार से उत्तराखंड के तीन जिलों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 5 December 2025
देहरादून: उत्तराखंड में बीते कई दिनों से पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम शुष्क बना हुआ है। इन दिनों प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों पाला और मैदानी क्षत्रों में घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। मौसम विभाग ने आज शुक्रवार से मौसम के करवट लेने की संभावना व्यक्त की है।
Uttarakhand Weather Update 5 December 2025
उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में इन दिनों हाड़ कंपा देने वाली शीतलहर चल रही है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा लोगों की परेशानियां और बढ़ा रहा है। बीते कुछ दिनों से पहाड़ों में पाला पड़ने और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने से तापमान में लगातार गिरावट रिकॉर्ड की जा रही है। सुबह से कोहरा छाए रहने के कारण वाहनों की गति धीमी हो गई है। दृश्यमानता कम होने से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान भी बारिश के इंतज़ार में हैं। उनका कहना है कि समय पर बारिश होने से फसलों की वृद्धि बेहतर होगी। लंबे समय से सूखा मौसम रहने के कारण खेती पर भी असर पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आज 5 दिसम्बर को उत्तराखंड के तीन जिलों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना व्यक्त की है।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार आज शुक्रवार 5 दिसंबर से प्रदेश में मौसम बदल सकता है। पूर्वानुमान के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इन जिलों में 3200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की पूरी संभावना जताई गई है। हालांकि, विभाग ने बारिश या बर्फबारी को लेकर किसी तरह का चेतावनी अलर्ट जारी नहीं किया है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में आज भी मौसम शुष्क ही रहने की संभावना है। आज राजधानी देहरादून में आसमान के मुख्यतः साफ रहने और कुछ समय आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। आज देहरादून का अधिकतम तापमान करीब 24°C और न्यूनतम तापमान करीब 7°C रहने की संभावना है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में बढ़ती सर्दी को देखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी रैन बसेरों में आवश्यक व्यवस्थाएँ दुरुस्त रखी जाएँ। इसके अलावा जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के उपाय मुहैया कराए जाएँ।