देहरादून: 19 वर्षीय MBBS छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हॉस्टल कमरे में लटका मिला शव

जौलीग्रांट स्थित एक यूनिवर्सिटी में MBBS प्रथम वर्ष की 19 वर्षीय छात्रा का शव हॉस्टल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिला। शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है..
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Student Found Dead: MBBS student died under suspicious circumstances in Dehradun
Image: MBBS student died under suspicious circumstances in Dehradun

देहरादून: उत्तराखंड के जौलीग्रांट स्थित एक यूनिवर्सिटी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एमबीबीएस प्रथम वर्ष की 19 वर्षीय छात्रा का शव हॉस्टल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्रा का शव पंखे से फंदे पर लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस को अवगत कराया।

MBBS student died under suspicious circumstances in Dehradun

जौलीग्रांट चौकी प्रभारी ईश्वर सिंह सैनी ने बताया कि मृतका मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की रहने वाली थी और मेडिकल कॉलेज में MBBS प्रथम वर्ष की छात्रा थी। उन्होंने बताया कि जब छात्रा लंबे समय तक अपने कमरे से बाहर नहीं आई, तो साथी छात्रों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद हॉस्टल स्टाफ ने कमरे की जांच की, जहां छात्रा फंदे से लटकी मिली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रावास के कमरे को सील कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ सदर विवेक कुटियाल ने बताया कि “प्रारंभिक जांच और सहपाठियों से बातचीत में सामने आया है कि किसी छात्र के साथ हुए विवाद के चलते छात्रा मानसिक दबाव में थी। हालांकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।”

मोबाइल और सोशल मीडिया की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने छात्रा के परिजनों को मुजफ्फरनगर से देहरादून बुला लिया है। अधिकारियों के अनुसार परिजनों की मौजूदगी में ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए छात्रा के मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की असल वजह सामने आ सके। इस दर्दनाक घटना के बाद छात्रा के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं यूनिवर्सिटी परिसर में शोक और सन्नाटे का माहौल है। प्रशासन ने जांच में पूर्ण सहयोग देने की बात कही है।

भावनात्मक सहायता के लिए हेल्पलाइन संपर्क

यदि आपको या किसी परिचित को भावनात्मक सहायता की जरूरत हो या किसी के मन में आत्महत्या से जुड़े विचार आ रहे हों या मानसिक तनाव महसूस हो रहा हो, तो मदद उपलब्ध है। आप इन हेल्पलाइनों पर संपर्क कर सकते हैं—
स्नेहा फाउंडेशन हेल्पलाइन: 044-2464-0050 (24x7)
TISS मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन: 9152987821
ये नंबर सोमवार–शनिवार, सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध रहते हैं। आप अकेले नहीं हैं—बात करना मदद करता है।