Uttarakhand Weather: केदारनाथ-बदरीनाथ में Snowfall की संभावना, 5 जिलों में भी बारिश-बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड के केदारनाथ, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में ताजा बर्फबारी हुई है। केदारनाथ में करीब 6 इंच हिमपात दर्ज किया गया। 3000 मीटर से ऊपर आज भी बर्फबारी की संभावना है। जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 19 February 2026
Image: Uttarakhand Weather Update 19 February 2026

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में एक बार फिर सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। बुधवार को मौसम में अचानक बदलाव के बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जिससे शीत लहर का असर बढ़ गया है। तापमान में गिरावट के साथ पहाड़ों में ठंडक लौट आई है।

Uttarakhand Weather Update 19 February 2026

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम शुष्क रहने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। लेकिन ताजा बर्फबारी और बादलों की सक्रियता के चलते तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। मैदानी इलाकों में भी बादलों की आवाजाही के कारण हल्की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है। विशेष रूप से 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज भी बर्फबारी हो सकती है। पिथौरागढ़ जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों — आदि कैलाश और ओम पर्वत — में भी हल्का हिमपात दर्ज किया गया है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अन्य मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से आज उत्तराखंड के प्रमुख तीर्थस्थलों केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं 20 से 22 फरवरी के बीच प्रदेश में मौसम सामान्य और शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।
मौसम विशेषज्ञों ने ऊंचाई वाले इलाकों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। बर्फबारी के चलते सड़कों पर फिसलन बढ़ सकती है, जिससे वाहन संचालन में दिक्कत हो सकती है। यात्रियों को मौसम अपडेट लेकर ही यात्रा पर निकलने और आवश्यक गर्म कपड़े व सुरक्षा उपाय साथ रखने की सलाह दी गई है।