उत्तराखंड में लगातार हो रही हत्याओं के बाद उत्तराखंड पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान की घोषणा पर सवाल उठने लगे हैं। क्या केवल सत्यापन से अपराध रुकेंगे या पुलिस को नई रणनीति बनानी होगी?
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Questions Raised on Uttarakhand Police Verification Strategy
देहरादून: हल्द्वानी, देहरादून, हरिद्वार समेत पूरे उत्तराखंड में बढ़ते अपराधों के बीच उत्तराखंड पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान की घोषणा पर सवाल खड़े हो गए हैं। अपराध से पहले भी सत्यापन, अपराधों के बाद भी सत्यापन लेकिन सत्यापन के दौरान ही अपराध.. विशेषज्ञों और जनता का मानना है कि केवल सत्यापन नहीं, बल्कि मजबूत इंटेलिजेंस और सक्रिय पुलिसिंग की जरूरत है।
Questions Raised on Uttarakhand Police Verification Strategy
उत्तराखंड में हाल के दिनों में हुई कई सनसनीखेज हत्याओं के बाद आम जनता को उम्मीद थी कि Uttarakhand Police अपराध नियंत्रण के लिए कोई ठोस और नई रणनीति बनाएगी। लेकिन हाल ही में डीजीपी Deepam Seth द्वारा जारी बयान में फिर से “सत्यापन अभियान” पर जोर दिया गया, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
पुलिस पहले भी किरायेदारों और मजदूरों का सत्यापन कर रही थी, पर संगठित अपराधियों पर प्रभावी निगरानी नहीं रही। नतीजतन, कई गंभीर अपराध बिना किसी पूर्व सूचना के हो गए। पिछले कुछ ही महीनों के मामले देखिए…
Dehradun मच्छी बाजार हत्या
देहरादून मच्छी बाजार में हुई हत्या में युवती ने एक-दो पहले ही पुलिस में हत्यारे की शिकायत दर्ज कराई थी।
Dehradun संपत्ति विवाद में हत्या
देहरादून में संपत्ति विवाद के चलते गैस एजेंसी संचालक की दिनदहाड़े हत्या हो गई। मामला पहले से कोर्ट में चल रहा था, बेटे ने मां से खतरे की शिकायत की थी और पुलिस को हालात की जानकारी थी फिर भी हत्या नहीं रोकी जा सकी।
Dehradun विक्रम शर्मा हत्या
देहरादून में मारे गए विक्रम शर्मा का आपराधिक रिकॉर्ड झारखंड में दर्ज था। आरोप है कि बिना समुचित जांच के उसे क्रशर संचालन की अनुमति मिली, जिससे साफ़ जाहिर है कि अंतरराज्यीय अपराधियों पर निगरानी कमजोर रही।
Haldwani डबल मर्डर
हल्द्वानी में हुए डबल मर्डर मामले में एक आरोपी पहले से हिस्ट्रीशीटर था। फिर भी वारदात नहीं रोकी जा सकी।
Haridwar में पुलिस कस्टडी में गैंगस्टर की हत्या
दिसंबर 2025 में हरिद्वार में गैंगस्टर की हत्या पुलिस कस्टडी में हुई। पुलिस की मौजूदगी में वारदात में करोड़ों के लेन-देन की चर्चा थी, यह घटना पुलिस तंत्र की गंभीर कमजोरी दर्शाती है।
इससे सवाल उठता है कि ऐसे मामलों में सत्यापन कैसे मदद करेगा?
ताबड़तोड़ हत्याओं के बाद भी पुरानी रणनीति
सिस्टम पर भी सवाल है कि क्या खुफिया तंत्र केवल राजनीतिक गतिविधियों पर नजर रखता है और संगठित अपराध पर फोकस कम है ? जमीनी स्तर की सूचना प्रणाली कमजोर है, जिस कारण बड़ी वारदातों की भनक तक नहीं लग पाती।
सिर्फ सत्यापन से अपराध नहीं रुकेंगे। पुलिस को आम जनता से संवाद बढ़ाना होगा और अपराधियों पर कड़ी नजर रखनी होगी। मजबूत इंटेलिजेंस नेटवर्क, अपराधियों की डिजिटल ट्रैकिंग, अंतरराज्यीय समन्वय, नियमित ऑडिट और समीक्षा, जनता से सीधा संवाद के बिना इन उपायों के केवल सत्यापन अभियान सीमित प्रभाव ही डाल सकता है। आशा है कि उत्तराखंड पुलिस नई रणनीति अपनाएगी और आम जनता का भरोसा वापस जीतेगी।