उत्तराखंड में खौफनाक कांड! मायके वालों संग आई बहू, सास को पीट-पीटकर कर मार डाला

उत्तराखंड के दिनेशपुर में पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। जमीन और पारिवारिक कलह के बीच 70 वर्षीय संध्या शाह की कथित पिटाई से मौत हो गई। पुलिस ने पत्नी और मायके पक्ष सहित छह लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Elderly Woman Killed: Elderly Woman Killed in Dineshpur Family Dispute
Image: Elderly Woman Killed in Dineshpur Family Dispute

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के दिनेशपुर में मंगलवार रात एक पारिवारिक झगड़ा हिंसक संघर्ष में बदल गया। वार्ड चार निवासी प्रसन्नजीत शाह ने आरोप लगाया है कि पत्नी सुरभि शाह ने अपने मायके पक्ष के लोगों को घर बुलाकर उन पर और उनकी 70 वर्षीय मां संध्या शाह पर हमला करवाया। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल संध्या शाह को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Elderly Woman Killed in Dineshpur Family Dispute

बताया गया है कि मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे पति-पत्नी के बीच बेटी की तबीयत को लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि बच्ची को बुखार आने के बाद देखरेख में लापरवाही को लेकर विवाद बढ़ गया। इसी दौरान पत्नी ने अपने मायके पक्ष को घर बुला लिया। परिवार के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई और फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया।

जमीन-जायदाद का पुराना विवाद बना वजह

जानकारी के अनुसार, शादी के बाद से ही पति-पत्नी के संबंधों में तनाव था। भूमि बिक्री और संपत्ति को लेकर पिछले तीन-चार वर्षों से विवाद चल रहा था। युवक ने अपने नाम से एक प्लॉट खरीदा था, जिस पर पत्नी ने आपत्ति जताई थी। कई बार पंचायत स्तर पर समझौते की कोशिश की गई, लेकिन विवाद सुलझ नहीं पाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि संपत्ति को लेकर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा था।

कमरे में बंद कर पीटने का आरोप

प्रसन्नजीत शाह का आरोप है कि हमलावरों ने उनकी मां को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

पुलिस ने छह लोगों पर किया मुकदमा दर्ज

पुलिस ने पत्नी सुरभि शाह, सास सुजाता, साली दिशा, साले अमन समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए।
अजय गणपति (एसएसपी), उत्तम सिंह नेगी (एसपी सिटी), डीआर वर्मा (सीओ) और रविन्द्र सिंह बिष्ट (थानाध्यक्ष) ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि पारिवारिक विवाद की पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

मृतका की बेटी रानी ने पुलिस अधिकारियों के सामने रोते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।