उत्तराखंड: अलकनंदा नदी में बोटों की टक्कर, बाल-बाल बची जान.. वायरल हुआ ये विडियो

धारी देवी मंदिर के नीचे अलकनंदा झील में संचालित वाटर बोटों की टक्कर का वीडियो वायरल। मंदिर समिति और श्रद्धालुओं ने बोट संचालन पर उठाए गंभीर सवाल, 500 मीटर दूर शिफ्ट करने की मांग तेज।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Alaknanda Lake boating incident: Boat Collision Sparks Safety Concerns at Dhari Devi Temple Alaknanda Lake
Image: Boat Collision Sparks Safety Concerns at Dhari Devi Temple Alaknanda Lake

श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड के धारी देवी मंदिर परिसर के नीचे अलकनंदा झील में संचालित हो रही बोट सेवाएं अब विवाद और सुरक्षा चिंता का कारण बन गई हैं। हाल ही में दो बोटों की टक्कर का वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर समिति, श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने प्रशासन से बोट संचालन मंदिर से कम से कम 500 मीटर दूर स्थानांतरित करने की मांग की है। शिकायत रजिस्टर में 200 से अधिक आपत्तियां दर्ज की जा चुकी हैं।

Boat Collision Sparks Safety Concerns at Dhari Devi Temple Alaknanda Lake

बीते रविवार सुबह मंदिर के नीचे झील क्षेत्र में दो बोटों की आपस में टक्कर हो गई। उस समय बोटों में केवल चालक सवार थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि एक बोट फरासू की ओर से मंदिर के पास संचालन के लिए आ रही थी और मंदिर के समीप पहुंचते ही दोनों बोटें भिड़ गईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उस समय श्रद्धालु बोट में सवार होते तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।

बोटिंग 500m दूर शिफ्ट करने की मांग

मंदिर समिति के प्रबंधक लक्ष्मी प्रसाद पांडे, ग्राम प्रधान सोहन प्रसाद पांडे और श्रद्धालुओं ने बताया कि बोट संचालन को मंदिर से कम से कम 500 मीटर दूर स्थानांतरित करने की मांग की गई थी। उनका कहना है कि धार्मिक स्थल के आसपास वाटर बोट संचालन उचित नहीं है और प्रशासन को एक निर्धारित स्थान तय करना चाहिए। पूर्व में ग्रामसभा द्वारा भी इस विषय पर अनुरोध किया गया था कि निगम बोर्ड बैठक में तय नियमों के अनुरूप ही बोटों का संचालन हो।

प्रशासन करेगा नई योजना पर विचार

नगर निगम श्रीनगर के सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी ने कहा कि बोट संचालन के लिए उपयुक्त स्थल तय करने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि यह क्षेत्र बोट संचालन का मुख्य केंद्र है, लेकिन मंदिर समिति और श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए मंदिर परिसर से कुछ दूरी पर संचालन की योजना बनाई जा रही है।
फिलहाल, अलकनंदा नदी पर बोटों की टक्कर का ये विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, आप भी देखिये..

  • Youtube सब्सक्राइब करें: