Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
श्रीनगर गढ़वाल: चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तराखंड के प्रसिद्ध धारी देवी मंदिर में इन दिनों भक्ति और आस्था का अनोखा माहौल देखने को मिल रहा है। सैकड़ों श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, वहीं एक भक्त की अनूठी साधना लोगों को गहराई से प्रभावित कर रही है।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी और जूना अखाड़ा से जुड़े बाबा नारायण गिरी इन दिनों मंदिर परिसर में विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। उन्होंने अपनी भक्ति को एक अनोखे रूप में प्रस्तुत करते हुए अपने सिर पर जौ उगाए हैं, जिसे वे मां धारी देवी को समर्पित कर रहे हैं। बाबा ने पहले अपने सिर पर कपड़ा बांधा, फिर उसमें मिट्टी भरकर जौ के बीज बो दिए। आश्चर्यजनक रूप से मात्र तीन दिनों में ये बीज अंकुरित होकर हरी-भरी घास के रूप में उग आए। यह दृश्य श्रद्धालुओं को हैरान और भावुक कर रहा है।