उत्तराखंड: शादी से लौटते समय हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार.. पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

पिथौरागढ़ के घाट क्षेत्र में टनकपुर-तवाघाट हाईवे पर बारात से लौट रही कार 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में सरकारी सेवा में कार्यरत पति-पत्नी की मौत हो गई। SDRF ने रेस्क्यू कर शव निकाले।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Pithoragarh Road Accident: Couple Dies After Car Falls 200 Meters Into Gorge in Pithoragarh
Image: Couple Dies After Car Falls 200 Meters Into Gorge in Pithoragarh

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ के घाट क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बारात से लौट रहे दंपति की मौत हो गई। कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। SDRF ने कठिन परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाकर शव बरामद किए। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Couple Dies After Car Falls 200 Meters Into Gorge in Pithoragarh

जानकारी के अनुसार बीते रविवार को देर शाम सीमांत जिला पिथौरागढ़ के घाट क्षेत्र में टनकपुर-तवाघाट हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मटेला बैंड से लगभग एक किलोमीटर आगे शहीद द्वार के पास कार संख्या UK 06 AZ 8788 अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में योगेश कुमार (38 वर्ष), पुत्र जीवन राम, निवासी बजेटी, पिथौरागढ़ और निधि आर्या (26 वर्ष), पत्नी योगेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बारात से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और शवों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची। अंधेरा और गहरी खाई होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकालकर पुलिस को सौंपा गया। घाट चौकी प्रभारी उप निरीक्षक जीतेंद्र सोराड़ी के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

सरकारी सेवा में तैनात थे दोनों

जानकारी के मुताबिक मृतक योगेश कुमार लोक निर्माण विभाग (PWD) टकाना, पिथौरागढ़ में बाबू के पद पर कार्यरत थे। उनकी पत्नी निधि आर्या रानीखेत में सरकारी सेवा में थीं। दोनों गंगोलीहाट में रिश्तेदारी की बारात में शामिल होने गए थे। बारात लोहाघाट पहुंचने के बाद वे पिथौरागढ़ लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सीमांत जिले में इस दर्दनाक दुर्घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।