ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के तोताघाटी क्षेत्र में पहाड़ी से गिरे विशाल बोल्डर की चपेट में आने से ट्रक चालक की दर्दनाक मौत। चार घंटे तक हाईवे बाधित रहा।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Driver dies after boulder falls on moving truck in Totaghati
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के अति संवेदनशील क्षेत्र तोताघाटी के पास पहाड़ी से गिरे भारी बोल्डर ने एक सीमेंट लदे ट्रक को चपेट में ले लिया। केबिन टूटने से चालक मुरारी लाल की मौके पर मौत हो गई। करीब चार घंटे बाद मलबा हटाकर राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए खोला गया।
Driver dies after boulder falls on moving truck in Totaghati
जानकारी के अनुसार, ऋषिकेश से सीमेंट लादकर श्रीनगर की ओर जा रहा एक ट्रक जैसे ही तोताघाटी क्षेत्र में पहुंचा, अचानक पहाड़ी से भारी बोल्डर और पत्थर गिरने लगे। देखते ही देखते एक विशाल बोल्डर सीधे ट्रक के केबिन पर आ गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बोल्डर ने ट्रक के केबिन को पूरी तरह तोड़ दिया और चालक को बुरी तरह दबा दिया। हादसा इतना भयावह था कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई। छोटे-बड़े पत्थरों की बारिश से ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
चार घंटे तक जाम रहा हाईवे
दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। करीब चार घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। पुलिस और राहत-बचाव टीम ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। भारी मशीनों की मदद से विशाल बोल्डर को हटाया गया। काफी मशक्कत के बाद चालक के शव को बाहर निकाला गया।
मृतक की पहचान
मृतक की पहचान मुरारी लाल (55 वर्ष) निवासी पुदियानी, कर्णप्रयाग (चमोली) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी देवप्रयाग भेज दिया है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
क्यों खतरनाक है तोताघाटी?
तोताघाटी क्षेत्र लंबे समय से भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाओं के लिए कुख्यात है। इसे प्रशासन द्वारा “ब्लैक स्पॉट” घोषित किया गया है। विशेषकर मौसम परिवर्तन या हल्की बारिश के दौरान यहां अचानक बोल्डर गिरने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। स्थानीय लोग और वाहन चालक लंबे समय से इस क्षेत्र में स्थायी सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं।